जानकारी के मुताबिक, जल संसाधन विभाग में कार्यरत कर्मचारी नंदकुमार ने अपने बेटे की शादी के लिए सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते से 5 लाख रुपए निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि इस आवेदन पर प्रक्रिया पूरी करने के बदले विभाग के सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपए की रि-श्वत की मांग की।
रि-श्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया और फिर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।
तय योजना के अनुसार जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी बाबू को 10 हजार रुपए दिए, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रि-श्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।
बताया जा रहा है कि रायपुर से पहुंची ACB की टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
अभी आरोपी को दुर्ग स्थित सर्किट हाउस लाया गया है, जहां आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ACB अधिकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी काम के बदले रि-श्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ACB को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


