यह मामला दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। इसके साथ ही आसपास के लोगों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को मजदूरी करने वाली महिला रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी रात पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
शव को जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखा गया, जहां परिजनों ने उसकी पहचान भगवंतीन साहू के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटों के निशान मिले। रिपोर्ट में ह-त्या की पुष्टि होने के बाद पुलगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए
सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शुरुआत में यह पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर का मामला था। इसे सुलझाने के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की।
इसके अलावा इलाके के लोगों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों से भी पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस का शक राइस मिल कर्मचारी हर्ष यादव (19) और मैकेनिक नितेश ठाकुर (20) पर गया।
दोनों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन तकनीकी और अन्य साक्ष्य सामने रखे जाने के बाद उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पैसों का लालच देकर साथ ले गए
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे बाइक से अलग-अलग जगह घूम रहे थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान तहसील कार्यालय के पास उनकी मुलाकात महिला से हुई। दोनों ने महिला को पैसों का लालच देकर ई-रिक्शा से पुलगांव नाला के पुराने पुल के पास स्थित सुनसान इलाके में ले गए।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


