विज्ञापन

महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन! 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटे, रायपुर सबसे आगे!सामने आई बड़ी वजह..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब तक 1 लाख 55 हजार से अधिक हितग्राहियों को योजना से बाहर किया जा चुका है। सबसे ज्यादा नाम रायपुर जिले में कटे हैं, जबकि बीजापुर में नए पात्र हितग्राहियों के जुड़ने से लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है।

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के अनुसार, पात्रता की दोबारा जांच, मृ-त्यु, दूसरे राज्यों में स्थानांतरण, आयु संबंधी बदलाव और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

महतारी वंदन योजना में 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे | रायपुर में सबसे ज्यादा नाम हटे, बीजापुर में बढ़े हितग्राही

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में सबसे अधिक 12,043 महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। वहीं, बीजापुर ऐसा जिला रहा जहां नए पात्र आवेदनों के सत्यापन के बाद हितग्राहियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सनी लियोनी के नाम से आवेदन सामने आने के बाद तेज हुआ सत्यापन

यह योजना वर्ष 2024 में उस समय भी चर्चा में आई थी, जब सनी लियोनी के नाम से फर्जी तरीके से योजना की राशि जारी होने का मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन कर योजना का लाभ लिया गया था। मामला सामने आने के बाद सरकार ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया और कई अपात्र नाम सूची से हटा दिए गए।

बाद में सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन मामलों में भी हटाए गए नाम

  • खैरागढ़ जिले के मुढ़ीपार निवासी तिलोक साहू, जो सीएससी सेंटर संचालित करता है, ने योजना के लिए आवेदन किया था। करीब एक साल तक उसके खाते में योजना की राशि भी आती रही। आरटीआई खुलासे के बाद उसका नाम सूची से हटाकर राशि की रिकवरी की गई।
  • पेंड्रा निवासी कलम सिंह कंवर ने भी योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन सत्यापन के बाद उसे अपात्र घोषित कर दिया गया।
  • बस्तर के तालुर गांव में एक्ट्रेस सनी लियोनी के नाम से आवेदन किया गया था। इस मामले में वीरेंद्र कुमार जोशी के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर हुई थी।

विज्ञापन

सत्यापन में अपात्र हितग्राहियों के नाम हटे

सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य केवल पात्र महिलाओं तक आर्थिक सहायता पहुंचाना है। इसी वजह से समय-समय पर हितग्राहियों का सत्यापन किया जा रहा है।

जिन महिलाओं की मृ-त्यु हो चुकी है, जिन्होंने गलत जानकारी देकर आवेदन किया, जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करतीं या जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं।

बीजापुर में बढ़े नए हितग्राही

बीजापुर जिले में नए पात्र आवेदनों के सत्यापन के बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है। अधिकारियों के अनुसार, जिन महिलाओं के नाम गलती से हट गए हैं या पात्र होने के बावजूद सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोबारा आवेदन या दावा प्रस्तुत कर सकती हैं।

सरकार का दावा है कि लगातार किए जा रहे सत्यापन से योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं तक ही इसका लाभ पहुंचेगा।




    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla