बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगातार बातचीत हुई, जिसके बाद गलतफहमियां दूर हुईं और आपसी सहमति से विवाह करने का फैसला लिया गया।
परामर्श केंद्र से निकलकर पहुंचीं मंदिर
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मुस्कान अपने गांव कोसमंदा से परिवार परामर्श केंद्र पहुंची थीं। दोपहर करीब 2 बजे वहां से निकलने के बाद वह घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गईं। वहां मनका दाई मंदिर में संत कुमार और उनके परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।
बताया गया कि इस विवाह की जानकारी लड़के के परिवार को पहले से थी, जबकि लड़की के परिजनों को इसकी सूचना बाद में मिली। मंदिर में विवाह के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
परामर्श केंद्र से निकलने के बाद शाम तक मुस्कान के घर नहीं पहुंचने और उनका मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और साइबर टीम उनकी तलाश में जुट गई।
जांच के दौरान पता चला कि मुस्कान खोखरा गांव में संत कुमार के घर पर हैं। सूचना मिलते ही चांपा सीएसपी योगिता खपड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और दोनों से बातचीत कर पूरे मामले की पुष्टि की।
पुलिस के मुताबिक, मुस्कान ने अपनी मर्जी से संत कुमार के साथ रहने और विवाह करने की बात कही।
16 दिन में बदली पूरी कहानी
मुस्कान और संत कुमार ने बताया कि 23 जून को शादी टूटने के बाद भी दोनों लगातार फोन पर संपर्क में रहे। दोनों का कहना है कि शादी वाले दिन जो कुछ हुआ, वह एक साजिश थी।
संत कुमार का दावा है कि वह शराब का सेवन नहीं करता। उनके अनुसार, शादी वाले दिन उनकी कोल्ड ड्रिंक में किसी ने नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे लोगों को लगा कि वह नशे में हैं। शादी टूटने के बाद उन्होंने मुस्कान से बातचीत की और माफी मांगी। इसके बाद दोनों के बीच गलतफहमियां दूर हुईं और साथ जीवन बिताने का फैसला लिया। गुरुवार को मनका दाई मंदिर में विवाह कर दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया।
हालांकि, शादी वाले दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाए जाने के इस दावे की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


