विज्ञापन

नशे की हालत में एक के बाद एक 2 जहरीले नाग चबा डाले, तीसरे की तैयारी में था तभी पहुंच गए परिजन..फिर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : झारखंड। चतरा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरानी में डाल दिया। नशे की हालत में एक 46 वर्षीय युवक ने पहले एक जहरीले नाग को चबा डाला, फिर खेत में पड़ा दूसरा सांप भी खा लिया। तीसरे सांप की ओर बढ़ ही रहा था कि परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे रोक लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुंदा थाना क्षेत्र के बरवाडीह टोला गांव की है। शनिवार को गांव निवासी 46 वर्षीय बुधन भारती अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पीकर ताश खेल रहा था। इसी दौरान पास के खेत से एक सांप रेंगते हुए आया और उसने बुधन को डं-सने की कोशिश की।

Chatra Me Nashedi Yuvak Ka Hairan Karne Wala Mamla

बताया गया कि आमतौर पर लोग सांप को देखकर दूर हट जाते हैं, लेकिन नशे में होने के कारण बुधन ने सांप को हाथों से पकड़ लिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और सांप को जिंदा ही चबा डाला।

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, पहला सांप खाने के बाद बुधन खेत की ओर दौड़ा, जहां ग्रामीणों द्वारा पहले से मा-रा गया एक दूसरा सांप पड़ा था। उसने उसे भी उठाकर चबा लिया।

इसके बाद वह वापस आया और फिर से शराब पी। कुछ देर बाद उसने तीसरे सांप को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच गांव वालों की सूचना पर उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने काफी समझाइश और मिन्नतों के बाद उसे ऐसा करने से रोका।

विज्ञापन

घटना के कुछ समय बाद बुधन भारती की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उसका शरीर पीला पड़ गया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि जहरीले सांपों को पकड़ना या खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। यदि सांप का जहर शरीर के अंदर घाव या खून के संपर्क में आ जाए तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। फिलहाल बुधन भारती का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla