मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई बायपास पर हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। दुल्हन के बाद अब दूल्हे की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के साथ हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
पहले चालक, फिर दुल्हन और अब दूल्हे ने भी छोड़ी दुनिया
हादसे के दिन ही बारात की कार चला रहे चालक सुरेंद्र यादव की उपचार के दौरान मौ-त हो गई थी। इसके बाद शनिवार को सागर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दुल्हन पूजा कुशवाहा ने अंतिम सांस ली।
सोमवार को, जिस दिन दुल्हन का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी दिन दूल्हे प्रहलाद कुशवाहा का भी उपचार के दौरान निधन हो गया।
आठ लोग हुए थे घायल
जानकारी के अनुसार, बीना के बेसरा गांव से खुरई के तोड़ा काछी गांव लौट रही बारात की कार टीहर चौराहा के पास दूसरी कार से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कुल आठ लोग घायल हुए थे।
बारात की कार में फंसे दो लोगों को गाड़ी का गेट तोड़कर बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग घायल हुए थे
इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित छह बाराती और दूसरी कार का चालक घायल हुआ था।
प्रहलाद कुशवाहा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एकमात्र बड़ी बहन के पति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं दूल्हे के चचेरे चाचा की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।
इस घटना के बाद दूल्हे के गांव तोड़ा काछी और दुल्हन के गांव बेसरा में शोक का माहौल है।
दुल्हन ससुराल की चौखट तक नहीं पहुंच सकी
शादी की खुशियां अभी परिवारों के चेहरों पर थीं, लेकिन कुछ ही समय बाद सब कुछ बदल गया। सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर अधूरा रह गया।
दुल्हन अपनी ससुराल की चौखट पर कदम भी नहीं रख सकी और दूल्हा-दुल्हन दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत करने से पहले ही इस दुनिया से विदा हो गए। इस दुखद हादसे ने दोनों परिवारों के सपनों को पलभर में बिखेर दिया।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




