विज्ञापन

1 जुलाई से बदल गए कई बड़े नियम! ट्रेन में सफर से लेकर , पेट्रोल -डीजल, आधार, पासपोर्ट और LPG तक जानिए आज से क्या-क्या हुआ नया

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 1 जुलाई से देशभर में लागू हुए कई नए नियम, आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के कामों पर पड़ेगा सीधा असर

आज 1 जुलाई 2026 से नया महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही देशभर में कई अहम बदलाव भी लागू हो गए हैं। ट्रेन यात्रा, आधार कार्ड, पासपोर्ट, एलपीजी सिलेंडर, ITR, RBI के नियम, HDFC क्रेडिट कार्ड और कारों की कीमतों समेत कई ऐसे बदलाव हुए हैं जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 

हर महीने की शुरुआत में सरकार एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती है। इसी वजह से 1 जुलाई को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

1 जुलाई 2026 से लागू हुए नए नियम

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले 1 जून 2026 को तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाई थी। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली थी। वहीँ तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹180 रुपए तक सस्ता कर दिया है। 

ट्रेन यात्रा के नियम हुए सख्त

1 जुलाई से ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कुछ नए नियम लागू हो गए हैं।

  • पहले बिना टिकट यात्रा करने पर पूरे किराए के साथ 250 रुपये जुर्माना लगता था, लेकिन अब 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।
  • यदि कोई पुरुष महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो अब उस पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
  • यदि कोई व्यक्ति दूसरे यात्री की टिकट पर सफर करता है तो उसे पूरे किराए के साथ 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

आधार कार्ड से जुड़ा बड़ा अपडेट

आज यानी 1 जुलाई 2026 से आधार कार्ड में ईमेल आईडी ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट कराई जा सकेगी।

यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। अभी तक इसके लिए जीएसटी सहित 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था।

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ गई है।

अब सामान्य और तत्काल, दोनों तरह के पासपोर्ट के लिए पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। बढ़ी हुई फीस की जानकारी संबंधित विभाग की सूची में देखी जा सकती है।

पेट्रोल डीजल की बात करे तो प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नयारा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। पिछले दो साल से ज्यादा समय में यह पहली बार है जब किसी कंपनी ने देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं।


विज्ञापन

ITR भरने की अंतिम तारीख

नए वित्तीय वर्ष के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है।

यदि कोई करदाता 31 जुलाई 2026 के बाद रिटर्न दाखिल करता है तो उसे जुर्माना देना पड़ सकता है।

RBI ने लागू किए नए नियम

1 जुलाई से भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के लिए नए नियम लागू किए हैं।

अब यदि कोई बैंक ग्राहक को गलत जानकारी देकर या गुमराह करके कोई वित्तीय उत्पाद बेचता है, तो ग्राहक पूरी राशि वापस पाने और नुकसान के मुआवजे का हकदार होगा। ऐसे मामलों में बैंकों पर सख्ती की जाएगी।

HDFC रेगैलिया गोल्ड कार्डधारकों के लिए बदलाव

यदि आपके पास HDFC बैंक का रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड है तो घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की मुफ्त सुविधा लेने के नियम बदल गए हैं।

अब अगली तिमाही में यह सुविधा पाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये का खर्च करना जरूरी होगा।

कई कार कंपनियों ने बढ़ाईं कीमतें

1 जुलाई से कई वाहन कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने वाहनों की कीमत में 1.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। वहीं टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल ने 2.5 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने की घोषणा की है।

इसके अलावा किआ मोटर्स और बीएमडब्ल्यू ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2-2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है, जबकि एमजी मोटर्स ने कीमतों में 3 प्रतिशत तक इजाफा करने का फैसला लागू किया है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

यदि आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, आधार अपडेट कराना चाहते हैं, पासपोर्ट बनवाने की योजना है, ITR दाखिल करना है या नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इन नए नियमों की जानकारी पहले से जरूर रखें।

ऐसी ही जरूरी और भरोसेमंद स्थानीय एवं राष्ट्रीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और यह जानकारी अपने परिवार व दोस्तों तक भी जरूर साझा करें।


यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla