विज्ञापन

सेल्फी को लेकर बवाल! हंसने का आरोप लगाकर दो नाबालिग लड़कियों ने की युवती से बीच सड़क मा-रपी-ट, कपड़े उतारने की कोशिश ,VIDEO वायरल होने के बाद कार्रवाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित मरीन ड्राइव में सेल्फी लेने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बीच सड़क हंगामे में बदल गया। 19 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, दो नाबालिग युवतियां मरीन ड्राइव रोड स्थित पुष्पवाटिका गार्डन के पास सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान उन्होंने पीड़िता पर उन्हें देखकर हंसने और रास्ता रोकने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवती को थप्पड़ मारे गए।

रायगढ़ मरीन ड्राइव पर सेल्फी विवाद,

वायरल वीडियो में युवती के बाल पकड़कर हाथ-मुक्कों से मा-रपी-ट करते हुए देखा जा सकता है। शिकायत के मुताबिक, बाद में दोनों ने अपनी परिचित महिला नगमा खान उर्फ नूरी (38) को मौके पर बुलाया। उनके सामने भी पीड़िता के साथ लात और मुक्कों से मा-रपी-ट की गई। पीड़िता ने कपड़े उतारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

बताया गया कि किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर गाने के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामला रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह किराये के मकान में रहकर सोनारपारा स्थित एक ज्वेलरी गोदाम में काम करती है। 30 जून की शाम करीब 4 बजे वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से थोक बाजार में सामान छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीनियर एसपी शशि मोहन सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़िता ने भी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो नाबालिग युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी नगमा खान (38), निवासी चांदनी चौक फौजदारपारा, को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दोनों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने, चोट पहुंचाने और धमकी देने के मामले में बीएनएस की धारा 296, 115(2), 126(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में कानून हाथ में लेने, सरेआम गुंडागर्दी करने और किसी भी व्यक्ति के साथ मा-रपी-ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दें और कानून अपने हाथ में न लें।




    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla