भारतीय रिजर्व बैंक की नोट छापने वाली इकाई BRBNMPL ने प्लास्टिक नोट तैयार करने के लिए दुनियाभर की कंपनियों से पॉलिमर शीट बनाने और सप्लाई करने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस टेंडर के तहत कंपनियां 18 अगस्त तक अपनी बोली जमा कर सकती हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कागज के नोट जल्दी खराब हो जाते हैं और आसानी से फट भी जाते हैं। इसी वजह से देश में प्लास्टिक नोटों की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब RBI ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए ग्लोबल टेंडर जारी किया है।
शुरुआती चरण में 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए जा सकते हैं। इसके बाद अन्य मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोट भी जारी किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्लास्टिक नोटों का बड़े स्तर पर रोलआउट वर्ष 2027 से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
कागजी नोटों का क्या होगा?
प्लास्टिक नोट आने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट बंद हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार RBI ने स्पष्ट किया है कि बाजार में पहले से चल रहे कागजी बैंक नोट पूरी तरह वैध (Legal Tender) बने रहेंगे और उनका प्रचलन जारी रहेगा। प्लास्टिक नोट केवल एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में शामिल किए जाएंगे।
प्लास्टिक नोटों के फायदे
- इनकी सबसे बड़ी खासियत इनकी लंबी उम्र है।
- ये कागज के नोटों की तुलना में ढाई से चार गुना ज्यादा समय तक चल सकते हैं।
- ये पानी से जल्दी खराब नहीं होते, आसानी से फटते नहीं हैं और इन पर गंदगी भी कम जमती है।
- कई शोधों में पाया गया है कि इनकी सतह पर बैक्टीरिया भी कम टिकते हैं।
- इनकी पारदर्शी विंडो और आधुनिक सुरक्षा फीचर इन्हें नकली बनाना काफी कठिन बना देते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)


