(छग) सक्ती जिले में चार दिन पहले दिनदहाड़े हुई युवती की गोली मारकर जा-न लेने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश के पीछे युवती का शादीशुदा प्रेमी था। पुलिस ने उसकी पत्नी सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है। मामले में इस्तेमाल पिस्तौल, जिंदा कारतूस, बाइक, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई है।
चार दिन तक तकनीकी जांच के बाद सामने आई पूरी सच्चाई
सक्ती पुलिस के मुताबिक 26 जून को ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम पर घर के बाहर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी थी, जिससे उसकी जान चली गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी रामगोपाल गर्ग और एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने लगातार चार दिनों तक मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी जांच के आधार पर पूरी साजिश का खुलासा हुआ।
प्रेम संबंध को लेकर चल रहा था विवाद
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पूर्णिमा चौहान का रायगढ़ जिले के देल्लारी निवासी मुरलीशंकर चौहान के साथ प्रेम संबंध था। इस रिश्ते को लेकर मुरलीशंकर और उसकी पत्नी चम्पा चौहान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बाद में मुरलीशंकर ने पत्नी के कहने पर पूर्णिमा से दूरी बना ली थी। इसके बावजूद पूर्णिमा लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर मुरलीशंकर और उसकी पत्नी ने मिलकर पूर्णिमा को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
4 लाख रुपये में तय हुआ सौदा
पुलिस जांच में सामने आया कि मुरलीशंकर और उसकी पत्नी ने राजेन्द्र महंत को 4 लाख रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाने की योजना बनाई।
इसके बाद राजेन्द्र महंत ने अपने साथियों के साथ पूरी तैयारी की। घटना वाले दिन गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत मोटरसाइकिल से जोंगरा पहुंचे। वहां गौरीशंकर ने पिस्तौल से पूर्णिमा पर तीन गो*लियां चला दीं और दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में तय रकम में से 2 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए।
झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से हुई गिरफ्तारी
तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र महंत को जमशेदपुर (झारखंड) से गिरफ्तार किया। वहीं गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत को पुणे (महाराष्ट्र) से पकड़ा गया। इसके बाद अन्य आरोपियों को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और सुपारी की राशि में बची नगदी बरामद की है। सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




