पुलिस के अनुसार, घटना 27 जून की शाम की है। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। दोनों ने वहां खरीदारी की और इसके बाद घर लौटने लगे। रास्ते में महिला के पति ने कोसना (चावल से बनी शराब) पी ली, जिससे वह नशे की हालत में हो गया।
बताया गया है कि रात करीब साढ़े 8 बजे मंहगई निवासी ऋतु यादव (30) और उसके तीन साथियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया। इसके बाद महिला को खेत की ओर ले जाकर उसके साथ कथित सामूहिक दु%ष्क-र्म किया गया। घटना के बाद किसी को जानकारी देने पर जान से मा-रने की धमकी भी दी गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय सभी आरोपी भी नशे की हालत में थे। किसी तरह महिला अपने पति के साथ देर रात घर पहुंची। घटना से डरी और सहमी महिला ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई।
करीब दो दिन बाद जब अन्य लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़िता को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महिला ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऋतु यादव (30), रामजी (25), कपील और रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ऋतु यादव का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। करीब दो वर्ष पहले वह हथियारबंद लूट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। इसके अलावा दो दिन पहले उस पर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी का आरोप भी लगा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस
गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla




