विज्ञापन

300 होटल...हर बार एक ही तरीका! 5 स्टार होटलों में ठहरता..बिना बिल चुकाए लाखों का सामान लेकर होता फरार..रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर आरोपी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, रायपुर के एक नामी होटल में ठगी और चो-री की वारदात के बाद फरार हुए शातिर आरोपी को आखिरकार पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी देशभर के 300 से ज्यादा 5 स्टार होटलों को अपना निशाना बना चुका है और पहले भी कई मामलों में जेल की सजा काट चुका है।

तेलीबांधा पुलिस ने गुरुवार को आरोपी विंगसन जॉन को ओडिशा से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि वह ठगी और चो-री के कई मामलों में तिहाड़ जेल सहित देश की लगभग 15 जेलों में सजा काट चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर ठग चार्ल्स शोभराज से प्रभावित था। वह खुद को फॉरेनर गाइड, इंग्लिश टीचर और योग टीचर बताकर महंगे होटलों में ठहरता और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित होटल हयात में भी उसने इसी तरह वारदात की थी।

रायपुर होटल ठगी मामले में विंगसन जॉन गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार विंगसन जॉन मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है। वह केवल महंगे होटलों को ही अपना निशाना बनाता था। होटल की सभी सुविधाओं का उपयोग करने के बाद वहां लगे उपकरण लेकर बिना बिल चुकाए फरार हो जाता था।

क्राइम एंड साइबर डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि पीड़ित सूरज सिंह, जो होटल हयात में सिक्योरिटी इंचार्ज हैं, ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 25 जून को विंगसन जॉन होटल के एक कमरे में रुका था। 27 जून की सुबह करीब 7:45 बजे वह बिना चेकआउट प्रक्रिया पूरी किए होटल से चला गया।


विज्ञापन

 जाते समय आरोपी ने होटल का 63,700 रुपये का बिल भी जमा नहीं किया। उसने होटल से लैपटॉप उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था और जाते समय करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का लैपटॉप भी अपने साथ ले गया। होटल प्रबंधन ने उसके दिए गए मोबाइल नंबरों पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी नंबर बंद मिले। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 1990 से अब तक वह देशभर के लगभग 300 से ज्यादा होटलों को निशाना बना चुका है। वहां ठगी करने के साथ-साथ चो-री की वारदात भी करता रहा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप बरामद किया है। तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318 के तहत कार्रवाई की है।



    विज्ञापन

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla