दुर्ग रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले गुरुकुल के 12 बच्चे , RPF ने चाइल्ड लाइन को सौंपा...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, हैदराबाद के बालाजी गुरुकुल के बारह बच्चे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में पाए गए है | 


यह भी पढ़े प्रेग्नेंट महिला की कर दी नसबंदी, जिंदगी और मौत से जूझ रही है महिला , हालत नाजुक, सरकारी अस्पताल का मामला...

इनमें असम, नागालैंड और छत्तीसगढ़ के बच्चे शामिल हैं। सभी की उम्र 8 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन बच्चों को रेलवे पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

 जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस की टीम ने रविवार को स्टेशन पर सर्च अभियान चला रही थी|  इसी दौरान उनकी नजर प्लेटफार्म नंबर चार पर बैठे बच्चों पर पड़ी।

 देखा जब बच्चो के साथ कोई वयस्क मौजूद नहीं है, तो वे बच्चों को गार्ड रूम में ले गए और अधिकारियो को सूचित किया |

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे हैदराबाद के एक गुरुकुल के छात्र हैं और सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस से दुर्गापहुंचे थे. उन्हें अंबिकापुर में एक योग कार्यक्रम में शामिल होना है|

 इन बच्चों के लिए गुरुकुल प्रबंधन की तरफ से कोई भी साथ नहीं था| ऐसे में जवानों ने चाइल्डलाइन की मदद से बच्चों को आश्रय गृह पर भेजा|

जानकारी के मुताबिक ये बच्चे देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हैं। इनमें से तीन बच्चे झारखंड से, दो नागालैंड से, एक असम से और छह बच्चे छत्तीसगढ़ से हैं। 

राज्य के छह बच्चों में से तीन रायगढ़ से और एक-एक बच्चा पेंड्रा, बलौदा बाजार और जशपुर से है। पुलिस का मानना ​​है कि इन बच्चों के साथ कोई भी अनहोनी घटित हो सकती थी | फ़िलहाल सभी बच्चे सुरक्षित है|

यह भी पढ़े - CG में हुआ दर्दनाक हादसा, वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 2 की मौत 36 घायल, , बेटी की विदाई करवाने ससुराल जा रहे थे घरवाले.....

यह भी पढ़े - बेटे की लव मैरिज से नाराज पिता ने पोती को डेम में धक्का देकर उतारा मौत के घाट....

यह भी पढ़े -दिल्ली से आये कोच की खिलाड़ी को प्रशिक्षण देते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत...

यह भी पढ़े - शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की हुई मौत , 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया शव....

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu