अचानक करोड़पति बने शिवा साहू के माता -पिता और भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार , 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति के है मालिक...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ में एक युवक शिवा साहू के अचानक करोड़पति बन जाने का मामला सामने आया था |जिसके बाद अब उसके भाई और माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है|


यह भी पढ़ेकांग्रेस के बड़े नेता पर FIR दर्ज , साथ ही कांग्रेस के एक और नेता पर गिरी गाज...

आपको जानकर हैरानी होगी कि महज एक साल में शिवा 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। जैसे-जैसे धन बढ़ता गया, शिव को लक्जरी कारों का शौक हो गया।

 जिसके बाद उसने एक के बाद एक 100 से ज्यादा महंगी कारें खरीद ली|  इस कलेक्शन में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, थार जैसी कारें शामिल हैं। 23 साल का शिवा अचानक अरबपति कैसे बन गया, यह सवाल कई लोगों को परेशान करता है। उनकी चमत्कारी सफलता लोगों को आश्चर्यचकित कर देती है|

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : पार्षद को जान से मारने सटोरिये ने चढ़ा दी कार , एक की हालत गंभीर..

यह भी पढ़े भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश...

हालांकि, कुछ लोगों द्वारा शिवा के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है,जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए पुलिस ने शिवा को पकड़ लिया, लेकिन ग्रामीण एकजुट होकर उसे थाने से छुड़ाकर ले जाने में कामयाब रहे. अब शिव गायब हैं|

बता दे की  सारंगढ़ जिले के सरसींवा गांव के शिवा साहू नामक युवक ने पिछले कुछ महीनों में कई करोड़ो की कारें, जमीन और घर बनाया जो की लोगों के बीच चर्चा का विषय है। 

यह भी पढ़े जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है किशोरी ने की आत्महत्या...

कोई इतने कम समय में अमीर कैसे बन सकते हैं? ये सवाल इसलिए महत्वपूर्ण हो गया क्योंकि शिवा के पिता एक साधारण किसान हैं | और गाँव में ही छोटा मोटा काम करते थे| साथ ही वह उस गाँव के सबसे अमीर लोगो में से एक हो गए |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu