भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई अहै| जहाँ न्यू गायत्री नगर निवासी पीएचई डिपार्टमेंटल के इंजीनियर (59) को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े -अचानक करोड़पति बने शिवा साहू के माता -पिता और भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
यह गिरफ्तारी जगदलपुर पुलिस ने रायपुर में आकर की है| पीएचई विभाग के एक सीनियर इंजीनियर ने जशपुर की एक युवती को काम के बहाने जगदलपुर के एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़ित लड़की ने जशपुर के टोमेगा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, 7 फरवरी को जगदलपुर स्थित पीएचई विभाग के हर्ष कुमार शेंडे ने उसे काम के बहाने बुलाया। वह जशपुर से 500 किलोमीटर की दूरी तय कर जगदलपुर पहुंची|
यह भी पढ़े - कांग्रेस के बड़े नेता पर FIR दर्ज , साथ ही कांग्रेस के एक और नेता पर गिरी गाज...
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : पार्षद को जान से मारने सटोरिये ने चढ़ा दी कार , एक की हालत गंभीर..
यह भी पढ़े - भिलाई पावर हाउस स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश...
आरोपी युवती को जगदलपुर के कोतवाली क्षेत्र के होटल आकाश में ले गया. जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट किया और उसके साथ बलात्कार किया.
घटना के बाद आरोपी ने लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. जब युवती ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो आरोपी के परिवार ने दूसरे मोबाइल नम्बरों से कॉल कर पीड़िता को धमकी दी. वे उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
यह भी पढ़े - जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है किशोरी ने की आत्महत्या...
घटना स्थल जगदलपुर के कोतवाली क्षेत्र में होटल आकाश होने के कारण मामला जगदलपुर से स्थानांतरित किया गया था।
एसपी शलभ सिन्हा के आदेश पर आरोपी हर्ष कुमार शेंडे (59) निवासी खम्हारडीह थाना महामाया विहार न्यू गायत्री नगर रायपुर को केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायिक अधिकारियों द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

