भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बारिश के बीच दुर्ग में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. करंट लगने से महिला और उसके ससुर की मौत हो गई। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा की है. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है|
जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों से दुर्ग में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश से भीगे घर में अचानक करंट दौड़ गया। यहां एक 30 साल की महिला को कपड़े सुखाते वक्त करंट का झटका लग गया|
यह भी पढ़े - बच्चों को लंच में मरा हुआ मेंढक , एक्सपायरी डेट निकल चुके चने के आटे से पकौड़े
यह भी पढ़े - भिलाई में गंभीर हादसा टला , चंद्रा मौर्या चौक के पास फ्लाईओवर पर लगी फाल..
जब ससुर ने देखा कि उसकी बहू को करंट लग गया है तो वह तुरंत दौड़ा और महिला को केबल से अलग करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसे भी करंट का झटका लगा और इस घटना के कारण उसकी मौत हो गई|
यह भी पढ़े - भिलाई में गर्लफ्रेंड को दुसरे युवक के साथ बाइक पर घूमता देख युवक हुआ आग बबूला किया युवती पर
यह भी पढ़े -भाजपा को महादेव मुद्दे का जवाब देने कांग्रेस आज प्रदेश भर में करने जा रही हैं प्रेसवार्ता..
परिजनों के मुताबिक बारिश के कारण घर की दीवार गीली हो गई और करंट प्रवाहित होने लगा। इस दौरान कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए लोहे के तार में भी करंट आ गया। महिला ने जैसे ही गीला कपड़ा तार पर रखा तो उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गयी|
ससुर ने अपनी बहू को करंट से बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों को करंट लग गया और दोनों की मौत हो गई. इस घटना में दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया|
घटना के वक्त पति काम पर गया था |शख्स जब घर लौटा तो उसने देखा कि घर के आंगन में उसके पिता और पत्नी की लाशें पड़ी हैं|इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

