भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नारायणपुर छ.ग,धौड़ाई थाना क्षेत्र के तारापुर में दो संदिग्ध लोगों को देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. महिला-पुरुष की जांच के बाद उनके पास से विस्फोटक जब्त कर लिया गया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम तारापुर मध्य प्रदेश निवासी रवि मरकाम और चमेली बाई ताबीज, माला माला और रुद्राक्ष आदि बेचते हैं।
यह भी पढ़े - बरेली से पकड़ा गया बदांयू हत्याकाण्ड का आरोपी जावेद , खुल सकता...
यह भी पढ़े -भिलाई में डेली नीड्स महिला संचालक की बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई, लहूलुहान हालत
और इमली के पेड़ के नीचे बैठे हैं, लेकिन उनके हाव भाव काफी संदिग्ध लग रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसके सामान की जांच की तो उसमें 30 किलो वजनी छह बैग, 28 किलो वजनी एक बैग, 300 ग्राम वजनी पोटैशियम नाइट्रेट विस्फोटक, एक कोड वायर, एक डेटोनेटर आदि सामान मिला।
यह भी पढ़े -हैवान ने बच्चो की गला रेतकर हत्या की , फिर उनका खून पिया , मांस खाया...
यह भी पढ़े -भिलाई में रफ़्तार का कहर नशे में गाड़ी चला रहे पिकअप वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर 2 की मौत
उसके पास से जब्त कर लिया गया. थाना प्रभारी जनक साहू ने बताया कि ये महिला-पुरुष ताबीज, माला, रुद्राक्ष आदि बेचने के अलावा कई वर्षों से नक्सलियों को विस्फोटक आपूर्ति करने की बात भी कबूल कर रहे हैं|
यह भी पढ़े - भूपेश बघेल की टिकट काटने की उठी मांग कांग्रेस के दिग्गज नेता ने लिखा पत्र....
इसके अलावा, दोनों के पास से मिले सामान के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से उन्हें अदालत में पेश किया गया।

