भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में खदान तालाब में एक युवक डूब गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी. नंदिनी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है|
शुक्रवार सुबह नंदिनी पत्थर खदान में अशोक यादव (33) नामक युवक के डूबने की सूचना मिली। नंदिनी थाना क्षेत्र के नंदिनी खुंदिनी गांव में युवक अशोक यादव अपने जीजा और बहन के साथ रहता था. यहां रहने के दौरान युवक मजदूरी करता था। बताया जाता है कि युवक शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए खदान तालाब में गया था.
कुछ देर बाद जब अन्य लोग वहां नहाने आये तो उन्होंने एक युवक का शव देखा. आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर कॉल किया। 112 की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद एसडीआरएफ कमांडर नागेंद्र सिंह को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नागेंद्र सिंह ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा. मौके पर पहुंचकर टीम ने गहरी गोता लगाकर युवक को बचाना शुरू किया।
यह भी पढ़े - आधी रात राजधानी में डकैती , परिवार को बंधक...
यह भी पढ़े - दुर्ग से भिलाई जा रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , व्यक्ति की मौत...
यह भी पढ़े -भिलाई में शातिर मामी की चालाकी, 50 लाख रूपये...
यह भी पढ़े - माँ के अफेयर से परेशान बेटे ने माँ के कारोबारी प्रेमी की चाकू...
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक अशोक यादव की मौत हो चुकी थी. एसडीआरएफ की टीम ने शव को नंदिनी पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालाँकि मृतक अशोक यादव की मृत्यु कैसे हुई? नंदिनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

