भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 17 साल की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने छात्रा की फोटो अश्लील कमेंट कर पोस्ट किया था| पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. यह एक प्रेम त्रिकोण का मामला बताया जा रहा है |
दरिमा निवासी मृतका प्रियंका (17) मणिपुर क्षेत्र के माथापारा में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। 10 दिसंबर 2023 को परिवार के लोग कही बहार गए हुये थे । घर में प्रियंका और उनकी बहन थीं। इस दौरान जब प्रियंका अपनी पढ़ाई के बारे में बात बोलकर रात में वह दूसरे कमरे में गई और फांसी लगा ली.
पुलिस ने प्रियंका का मोबाइल फोन चेक किया और गवाहों के बयान लिए. आरोप है कि दरिमा की लड़की ममता सिंह ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की फोटो पोस्ट की और अश्लील कमेंट किए. इस बात से प्रियंका काफी परेशान हो गई और उसने आत्महत्या कर ली|
यह भी पढ़े - आधी रात राजधानी में डकैती , परिवार को बंधक...
यह भी पढ़े - दुर्ग से भिलाई जा रही कार ने स्कूटी को मारी टक्कर , व्यक्ति की मौत...
यह भी पढ़े -भिलाई में शातिर मामी की चालाकी, 50 लाख रूपये...
यह भी पढ़े - माँ के अफेयर से परेशान बेटे ने माँ के कारोबारी प्रेमी की चाकू...
इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ममता को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ममता ने बताया कि वह लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी भी होने वाली थी| लेकिन प्रियंका उसके प्रेमी के साथ घुमने चले गयी वह भी उसी लड़के को पसंद करती थी और उसे डेट कर रही थी। इससे ममता नाराज हो गईं. उसने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की फोटो टैग कर अश्लील कमेंट किया.
पुलिस के मुताबिक, पोस्ट देखने के बाद बदनामी के डर से प्रियंका ने फांसी लगा ली. पुलिस ने आरोपी लड़की ममता सिंह (18) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

