भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे सुरक्षा बल ने एक नाबालिग को ट्रेन में अपहरण कर ले जाने वाले युवक को पकड़ लिया है. भगा कर ले जाने वाले युवक दरभंगा का रहने वाला है |
युवक, नाबालिग को बहला-फुसलाकर मुंबई से लेकर भागा था| आरपीएफ ने मुंबई पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी दे दी है. सुरक्षा कारणों से नाबालिग को चिल्ड्रेन लाइन के पास रखा गया था|
जानकारी के मुताबिक, 15 साल की लड़की मुंबई में अपने मामा के घर रह रही है. इसी बीच विक्की पासवान (19) ने उसे बातो में फंसा कर मुंबई पहुंचा और जहां से वह ट्रेन से लेकर भाग रहा था |
यह भी पढ़े - शादी की ख़ुशी के बीच हो गई अनहोनी , शादी से पहले हुई इंटीरियर डिजाइनर दुल्हे की सड़क हादसे में मौत..
नाबालिग और युवक दोनों दरभंगा के रहने वाले हैं. उनका कहना है कि वे एक दूसरे को पहले से जानते थे और फोन पर बात करते थे|
इस बीच, मुंबई पुलिस, जो आरोपी के ठिकाने की जांच कर रही थी, को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन संख्या 12151 समरसता एक्सप्रेस में एक नाबालिग को ले जा रहे हैं। मुंबई पुलिस ने दुर्ग आरपीएफ से संपर्क किया और मामले की पूरी जानकारी दी|
उसी ट्रेन में तलाशी ले रहे एएसआई सुंदर रनगिरे और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर गुरुवार को ट्रेन की काफी देर तक तलाशी ली. इसके बाद स्लीपर कोच से युवक और नाबालिग को पकड़ लिया गया।
आरोपी को दुर्ग रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में ले जाकर पूछताछ की गई। इसके बाद मामले की सूचना मुंबई पुलिस और चाइल्ड लाइन को दी गई।
मुंबई पुलिस आकर नाबालिग को दुर्ग से ले जाएगी। वह संभवत: शुक्रवार देर शाम पहुंचेंगे। तो उन्हें नाबालिग को सौंप दिया जायेगा| आगे की आपराधिक जांच मुंबई में की जाएगी |
यह भी पढ़े - बिजनेसमैन की कार से टक्कर मारने की बात को लेकर तीन युवको ने कारोबारी से की मारपीट , मोबाइल तोड़ा..
यह भी पढ़े - महादेव सट्टा, शराब और कोयला घोटाला के आरोपियों से EOW को जेल में पूछताछ की मिली इजाजत....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

