महतारी योजना की दूसरी क़िस्त की तारीख की हुई घोषणा , अप्रेल के इस तारीख को राशि की जाएगी ट्रान्सफर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राज्य में महतारी वंदन योजना के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने मंच से इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस बार महतारी वंदन योजना की राशि अप्रेल के 1 तारीख को दी जाएगी| 


यह भी पढ़े - दलित महिला के साथ अमानवीयता , 5-7 महिलाओं ने महिला की पिटाई कर नग्न अवस्था में गाँव में घुमाया...

आपको बता दें कि राज्य सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये मिलते हैं। पहली स्थापना राशि 7 मार्च को हस्तांतरित की गई थी। 

यह भी पढ़े प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज पूर्व प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका का अपहरण कर किया गैंगरेप....

यह भी पढ़े- भूपेश बघेल के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में चुनाव आयोग से शिकायत...

वहीं, दूसरी राशि हस्तांतरण की घोषणा की गई  है जिसका भुगतान इस बार 1 अप्रैल को किया जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से राज्य में महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। 

छत्तीसगढ़ में तीज-त्योहारों पर महिलाओं को उपहार, पैसे और वस्त्र देने की प्रथा है। छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदना योजना के माध्यम से उसी परंपरा का पालन कर रही है। 

महतारी वंदन योजना के तहत, राज्य में विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये (कुल 12,000 रुपये प्रति वर्ष) की वित्तीय सहायता मिलेगी, जो प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu