CG में ट्रेनी IPS उदित पुष्कर को आया हार्ट अटैक, हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाने की तैयारी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर ,सिटी एसपी के साथ प्रशिक्षु 36 वर्षीय आईपीएस उदित पुष्कर को कल शाम दिल का दौरा पड़ने के बाद जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रात भर इलाज के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है. उदित पुष्कर को हाल ही में सिटी एसपी के पद पर तैनात किया गया था|

आईपीएस कैडर उदित पुष्कर की तबीयत जिमिंग के दौरान  बिगड़ गई। देर रात उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया |वहां परीक्षण और इलाज के बाद आज उन्हें राजधानी रायपुर रेफर कराया गया है। हम आपको बताना चाहेंगे कि आईपीएस उदित पुष्कर 2021 के आईपीएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़े - सिरफिरे ने CHO युवती की धारदार हथियार से घर में घुसकर हत्या की , मारने से पहले युवती को हथियार लेकर गलियों में दौड़ाया.

यह भी पढ़े - बच्चों को लंच में मरा हुआ मेंढक , एक्सपायरी डेट निकल चुके चने के आटे से पकौड़े 

यह भी पढ़े भिलाई में गंभीर हादसा टला , चंद्रा मौर्या चौक के पास फ्लाईओवर पर लगी फाल..

जगदलपुर में पुलिस ऑफिसर मैस में अकेले रहते हैं आईपीएस अधिकारी ने कल रात करीब 11 बजे वह जिम में ट्रेनिंग के बाद वहां स्टाफ को बताया कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े भिलाई में गर्लफ्रेंड को दुसरे युवक के साथ बाइक पर घूमता देख युवक हुआ आग बबूला किया युवती पर 

यह भी पढ़े -भाजपा को महादेव मुद्दे का जवाब देने कांग्रेस आज प्रदेश भर में करने जा रही हैं प्रेसवार्ता..

बाद में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती करवाया गया | इस सूचना के बाद एसपी शलभ सिन्हा और पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां ईसीजी और अन्य जांचों से पता चला कि सब कुछ सामान्य है।

 डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति अत्यधिक शारीरिक व्यायाम के कारण उत्पन्न हुई। हालाँकि, आज एहतियात के तौर पर आईपीएस को फुल बॉडी स्कैन कराने के लिए एमएमआई अस्पताल रायपुर रेफर किया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu