जिद्दी आत्माओ को निकालने 108 बकरों की बलि व अनुष्ठान के नाम पर शख्स के साथ हुई 15 लाख की ऑनलाइन ठगी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : साइबर धोखाधड़ी के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों पैसे निकलवाने के लिए स्कैमर्स नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 


यह भी पढ़े - CG : साल में 3 बार रंग बदलने वाला चर्चित शिवलिंग हुआ चोरी , रात के अँधेरे में बेशकीमती सफेद शिवलिंग उठा ले गए चोर...

कभी कभी कितनी भी सावधानी बरतो लेकिन एक छोटी गलती की वजह से लाखो गंवाने की नौबत आ ही जाती है | ऐसी ही घटना गुजरात के सूरत में हुई जहाँ एक कंपनी के सर्विस एग्जीक्यूटिव को उज्जैन के तांत्रिक द्वारा लाखों रुपये का चूना लगाया गया।

यह भी पढ़े -लिव इन प्रेमी ने युवती को मारकर सूटकेस में भरा शव और जंगल में छोड़ा , 3 महीने बाद युवती की क्षत विक्षत लाश सूटकेस से बरामद...

जानकारी के मुताबिक, मामला सूरत के भाटपोर गांव का है। यहां 34 वर्षीय राजेश नारंग परमार टोयोटा कंपनी में सर्विस मैनेजर के पद पर काम करते हैं। 

यह भी पढ़े भिलाई : हत्या के आरोपी का इतना खौफ वह युवक को बेहोश होते तक पीटता रहा , लोग डर से बाहर नहीं निकले , युवक की हालत गंभीर , किसी ने नहीं दर्ज करवाई शिकायत...

वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। जिस कारण उन्हें अक्सर सिरदर्द बना रहता था |परिणामस्वरूप, उन्होंने 2022 में अपनी पिछली नौकरी खो दी।

लेकिन बाद में अपनी दूसरी नई नौकरी शुरू की, तो उसे बुरे सपने आने लगे। वह इससे छुटकारा पाना चाहते थे| इसलिए उन्होंने कई डॉक्टरों से सलाह ली. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा|

 एक दिन उसने फेसबुक पर एक तांत्रिक आईडी देखा। इसमें लिखा है कि तंत्र की शक्ति से सभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

जब राजेश ने तांत्रिक को फोन किया तो उसने बताया कि उसका नाम मनीष कुमार विश्वनाथ है। उसने कहा कि वह तांत्रिक विद्या जानता है।

 जब राजेश ने अपनी समस्या बताई तो मनीष ने कहा कि उसके घर में बुरी आत्माओ का वास है। इसमें एक विशेष पूजा   और तीन बकरों की बलि देना शामिल है। इसकी कीमत 1,02,600 रुपये होगी.

राजेश तांत्रिक की बातों आ गया और उसे पैसे भेज दिए। हालाँकि, समस्या वैसी ही बनी रहने पर राजेश ने फिर से तांत्रिक मनीष से संपर्क किया। और कहा की उसका सिरदर्द अभी भी दूर नहीं हुआ है और अब भी मुझे बुरे सपने आते है। 

जिसके बाद तांत्रिक मनीष का कहना था कि उसने बाकी आत्माओं को तो भगा दिया, लेकिन तीन जिद्दी आत्मा बाहर नहीं आना चाहते थे। 

इसे निकालने के लिए 108 बकरों की बलि देनी होगी। एक बार फिर राजेश उसकी बातों में आ गया। उसने अपनी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के खाते से मनीष के खाते में 15 लाख रूपये जमा करा दिए | 

मनीष कहना लगा कि कुछ दिन बाद तुम्हारा काम हो जाएगा। भूत-प्रेत चले जायेंगे| हालांकि, राजेश की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई थीं.  उसने तांत्रिक को दोबारा फोन किया और फिर दूसरे व्यक्ति ने कॉल का जवाब दिया और कहा कि मनीष का एक्सीडेंट हो गया है। 

इसके बाद फोन बंद आने लगा, तब जाकर राजेश को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सुचना दी| पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|

यह भी पढ़े - CG : सेक्सटॉर्शन मामले में फंसा कर दो लोगों से 25 लाख वसूले , मुख्य आरोपी फरार , आरोपियों को ढूंढने पुलिस की 5 टीम लगाई गई...

यह भी पढ़े - बिल्डर से 200 करोड़ की जबरन वसूली करने वाले दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज...

यह भी पढ़े -आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम हो जायेंगे कम , जानिये सरकार ने कितने की दी है छुट...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu