लोगों की भीड़ में सनकी बॉयफ्रेंड ने युवती को 12 बार चाक़ू मारकर किया अधमरा , युवती की हालत गंभीर....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में बस स्टॉप पर एक कॉलेज छात्रा पर चाकू से हमला किया गया. आरोपी ने छात्र पर चाकू से लगभग 12 बार वार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है|


जानकारी के मुताबिक 'एक लड़के ने यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर बेरहमी से हमला किया और जान से मारने की नियत से उस पर कई बार चाकू से वार किया।' पुलिस को सूचना मिलते ही पीएस पालमपुर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उस समय तक लोगो ने आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी थी|बता दे की हमले में लड़की को काफी गहरी चोट लगी है |

 स्थानीय लोग द्वारा घायल युवती को तुरंत पालमपुर सिविल अस्पताल ले गए जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई रेफर कर दिया गया। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है|

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और IPC की धारा 307, 326, 351 और 323 के तहत मामला शुरू किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि वह और पीड़िता दोनों एक दुसरे को पांच से छह साल से जानते थे| लड़की लंबे समय से उसके संपर्क नहीं रख रही थी और उसने सभी सोशल नेटवर्क पर उससे बात करने की कोशिश की पर उसने उसे ब्लाक कर दिया था | ​​​​

वह उससे शादी भी करना चाहता था लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वो उससे इस बारे में बात करने गया था | इसके बाद भी लड़की ने उससे कोई बात नहीं की |जिसके बाद उसने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया| फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|

यह भी पढ़े भिलाई : बोरे में मिली महिला की लाश , शव की हालत इतनी ख़राब की पोस्टमार्टम के लिए दूसरी जगह भेजना पड़ा, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : दिव्यांग शख्स का शव बिजली के खम्भे से लटका हुआ मिला , परिजनों को हत्या की आशंका , इलाके में फैली सनसनी ....

यह भी पढ़े बिरयानी पार्टी और मिठाइयाँ बाँटने में उड़ा देये बैंक के लाखो करोड़ो रूपये , अब सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता हुए फरार...

यह भी पढ़े - भिलाई के गार्डन में छापा मारने पहुंचे विधायक रिकेश सेन तो लड़के- लड़कियां मांगने लगे ओयो रूम., कहा पुलिस से ज्यादा आपसे डर लगता है....

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu