भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के माना स्तिथ एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से यात्रा करने वाले यात्रियों को गेट और सुरक्षा संबंधी जांच में अब 15-20 मिनट के बजाय केवल 1-2 मिनट की आवश्यकता होगी। डिजी एयर हवाई यात्रा ऐप का ट्रायल वर्जन पहली बार 15 अप्रैल से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लॉन्च किया जा रहा है|
इस सिस्टम की सुविधाएं शुरुआत में विस्तारा एयरलाइंस के यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। कुछ ही दिनों में सभी एयरलाइंस के यात्री इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकेंगे. इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर तकनीकी गड़बड़ी आ गई।
इस कारण यह सुविधा फिलहाल यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं है। यह एयरलाइन रायपुर से सबसे अधिक उड़ानें संचालित करती है। इसका मतलब है कि यात्री सबसे ज्यादा इसी एयरलाइन से यात्रा करते हैं। एयरलाइन के प्रबंधन की रिपोर्ट है कि यह सुविधा निकट भविष्य में जल्द ही चालू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़े - CG: रंगीन मिजाज शिक्षक सहित 11 लोग चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में हुए गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्यवाई ....
हवाई यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्र सरकार 14 नए हवाईअड्डों पर भी यह सुविधा शुरू कर रही है. यह सुविधा वर्तमान में रायपुर, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, इंदौर, बागडोगरा, चंडीगढ़, रांची, नागपुर, पटना, श्रीनगर, विशाखापत्तनम और कुछ अन्य हवाई अड्डों पर खुल रही है।
यह भी पढ़े - CG : दोस्त के साथ सड़क पर खड़ी थी सेल्स गर्ल युवती , तभी लोडिंग वाहन ने लिया चपेट में युवती की हुई मौत...
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए हवाई यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर डिजी यात्रा ऐप डाउनलोड करना होगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, दिसंबर 2022 और नवंबर 2023 के बीच डिजी यात्रा ऐप का उपयोग तेजी से बढ़ा है।
इस एप्लिकेशन ने प्रवेश और गेट पर लगने वाले समय को कम कर दिया है। डिजी एयर यात्रा वर्तमान में दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी, कोलकाता, विजयवाड़ा, पुणे, मुंबई, कोचीन, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में संचालित हो रही है।
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहा युवक रास्ता भटककर पहुंचा मुरुम खदान , डूबने से हुई मौत...
बता दे की डिजी यात्रा एक मोबाइल एप्लिकेशन है। इस एप्लिकेशन को मोबाइल फोन पर डाउनलोड करने के बाद यात्री को पहली बार हवाई अड्डे के इलेक्ट्रॉनिक गेट पर कोडेड बोर्डिंग पास को स्कैन करना होगा। वहां लोड किया गया फेशियल रिकग्निशन सिस्टम इस एप्लिकेशन के माध्यम से यात्री की पहचान और यात्रा दस्तावेजों की पुष्टि करता है।
एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद यात्री इलेक्ट्रॉनिक गेट से एयरपोर्ट में प्रवेश कर सकेंगे. डीजी पर यात्रा करना यात्रियों के लिए स्वैच्छिक है। डिजी यात्रा के लिए प्रदान किया गया डेटा अनक्रिप्टेड है। यात्री को आधार नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करने का विकल्प दिया जाएगा।
इसके अलावा, आपको इस एप्लिकेशन में अपना फोटो और डेटा भी अपलोड करना होगा। बोर्डिंग पास स्कैन करने के बाद ही यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी स्कैनर में दर्ज हो जाएगी।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

