भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नारायणपुर छ.ग, डीपीआई यानी लोक शिक्षण संचालक ने स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी कर परेशान करने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। उक्त मामला बस्तर के नारायणपुर का है।
जहाँ पूर्व माध्यमिक शाला की छात्राओं ने शिक्षकों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की। इसकी जाँच के लिए, डीपीआई ने एक जांच समिति का गठन किया। वहीं, थाने में तीन शिक्षकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. उधर, जिला बाल संरक्षण विभाग भी मामले की जांच कर रहा था|
प्रथम दृष्टया तीनों शिक्षकों के खिलाफ मामला गंभीर था। इसके आधार पर डीपीआई ने आज तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़े - लड़के वालो पर मिर्च पाउडर छिड़कर रिसेप्शन से दुल्हन की अपहरण की कोशिश , विडियो देखे...
यह भी पढ़े - दुर्ग : भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की , घर में फंदे से लटका हुआ मिला शव , जाँच में जुटी पुलिस...
निलंबित शिक्षकों में नरेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण प्रसाद देवांगन और धर्मेंद्र देवांगन शामिल हैं। अपराध दर्ज होने के बाद ये तीनों शिक्षक 10 मार्च 2024 से स्कूल से गायब हैं| जिनकी कहाँ होने की कोई सूचना नहीं मिली है | तलाश की जा रही है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

