भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़. लैलूंगा पुलिस ने चार माह के बच्चे की हत्या के आरोप में बच्चे की क्रूर मां और आरोपी सगी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध को छुपाने के लिए, परिवार के सदस्यों ने बच्चे के माँ की गोद से गिरने के कारण सिर में चोट लगने की झूठी और मनगढ़ंत रिपोर्ट दायर की।
यह भी पढ़े - जिद्दी आत्माओ को निकालने 108 बकरों की बलि व अनुष्ठान के नाम पर शख्स के साथ हुई 15 लाख की ऑनलाइन ठगी...
पर PM रिपोर्ट में बच्चे के सिर पर लगी चोट के लिए किसी भारी, कठोर वस्तु से प्रहार या प्रहार के कारण मौत होना बताया गया है |
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधिकारी आकाश मरकाम और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा थाना निरीक्षक राजेश जांगड़े ने गहनता से जांच की।
जिसके बाद थाने में मृतक की मां और परिवार के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके दौरान घटना का खुलासा हुआ।
घटना के संबंध में बच्चे की दादी समारी पैकरा 16 जनवरी को लैलूंगी थाना में मौत की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि मां पूजा पैकरा ने सड़क के किनारे बच्चा को धूप दिखा रही थी|
उसी समय पूजा को अचानक चक्कर आने से मां-बेटा ढलान से गिर गए, जिससे बच्चा आयुष (04 माह) घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से लैलुंगा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई|
पीएम जांच रिपोर्ट मिलने और मामला संदिग्ध पाए जाने पर थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने मृतक के घरवालों से गहनता से पूछताछ की|
पता चला कि 16 जनवरी की सुबह मृतक की माँ की बड़ी बहन संतोषी पैंकरा का मोबाइल फोन मांग रही थी | मोबाइल न देने पर उनके बीच झगड़ा हो गया।
इसी बहस के बीच पूजा पैंकरा ने गुस्से में आकर अपने चार माह के बच्चे आयुष को फर्श पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौत हो गई|
लैलूंगा पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर आरोपी पूजा पैकरा(उम्र 21 वर्ष) और संतोषी पैकरा (उम्र 32 वर्ष) को संदेह के आधार पर आरोपी निवासी सरायमुड़ा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है|
यह भी पढ़े - बिल्डर से 200 करोड़ की जबरन वसूली करने वाले दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज...
यह भी पढ़े -आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम हो जायेंगे कम , जानिये सरकार ने कितने की दी है छुट...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

