5 लोगो को निगल गया कुंआ , बिल्ली को बचाने सूखे कुंये में उतरे थे परिवार के 5 लोग हो गयी सभी की मौत , आखिर क्या हुआ था उनके साथ...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. अहमदनगर जिले के नेवासा ब्लॉक के वकाडी गांव में एक घरेलू बिल्ली सूखे कुएं में गिर गई. इस बिल्ली को बचाने के लिए परिवार के पांच सदस्य कुएं में उतर गए और सभी की मौत हो गई|


यह भी पढ़ेछत्तीसगढ़ BREKING : 7 गांवो में लागू की गयी 144 धारा , रात में बाहर निकलने से हो सकता है जान का खतरा , जानिए क्या है मामला ?

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन में हडकंप मच गया | अहमदनगर जिला प्रशासन की एक बचाव टीम को मौके पर भेजा गया। परिवार के सदस्यों के शवों को तुरंत सूखे कुएं से निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे परिवार की एक पालतू बिल्ली कुएं में गिर गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य उसे बचाने सूखे कुंए में उतर गए | 

यह भी पढ़े - नए जीवन की शुरुवात हुई ही थी और लगा ग्रहण , शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट पत्नी की हुई मौत , सदमे में पति ने अस्पताल के 6 फ्लोर से कूदकर की आत्महत्या..

बताया जा रहा है की सूखे कुएं में फैली जहरीली गैस के कारण जो नीचे गया वह फिर ऊपर नहीं आ सका। एक के बाद एक परिवार के सदस्य हालचाल पूछने नीचे उतरे लेकिन वे भी बाहर नहीं जा सके।जहरीली गैस का ऐसा प्रभाव हुआ की उनकी मौत हो गयी|

यह भी पढ़े CG ब्रेकिंग : बकरी के साथ रेप के बाद युवक ने उसका गला मरोड़ कर मार डाला , मानवता को शर्मसार करती घटना...

नेवासा पुलिस थाना प्रभारी धनंजय जाधव ने कहा कि शवों को निकालने का काम बुधवार दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा. एक शव मंगलवार रात करीब 11:00 बजे निकाला गया, जबकि बाकी शव अगले डेढ़ घंटे में निकाले गए|

 जाधव ने आगे कहा कि पीड़ितों में से एक, 35 वर्षीय विजय माणिक काले को तुरंत कुएं से बाहर निकाल लिया गया। सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया | जहां उनकी मृत्यु हो गई

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अहमदनगर नगर निगम की टीम ने कुएं में उतरे पीड़ितों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने और अंदर से गंदगी हटाने के लिए दो बड़े सक्शन पंप भी लगाए। 

हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. अधिकारियों ने कहा कि सूखे कुएं में जहरीली गैस फैल रही थी। परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। एक बिल्ली को बचाने की कोशिश में पांच लोगों की मौत हो गई|

यह भी पढ़े CG से ये ट्रेने 10 - 12 अप्रेल तक रहेगी रद्द , देखे ...

यह भी पढ़े -CG ब्रेकिंग : प्रदेश में हुई 100 करोड़ की ठगी , रकम दुगुना करने का लालच देकर बंटी - बबली हुए फरार 

यह भी पढ़े कुम्हारी हादसे में डिस्टलरी कंपनी द्वारा मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा 

यह भी पढ़े - बाबा रामदेव और पतंजलि कंपनी के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफ़ी...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu