भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मतपत्रों का वितरण शुरू हो गया है। मंगलवार को एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे और डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव अंजोरा के मतदान केंद्र 33 और 34 पहुंचे और वितरण कार्य की जानकारी ली।
यह भी पढ़े - दुर्ग : भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की , घर में फंदे से लटका हुआ मिला शव , जाँच में जुटी पुलिस...
उन्होंने स्वयं मतपत्र वितरित किये। मिडिया में दी जानकारी के मुताबिक 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को मतपत्र वितरित किये जा चुके हैं। 30 अप्रैल तक सभी घरों तक मतदान पत्र पहुंच जाएंगे।
बता दे की दुर्ग भिलाई शहर में भी मतपत्रो का वितरण शुरु हो गया है|प्रधामंत्री के चुनाव को लेकर लोगो के बीच काफी उत्साह का माहौल है |
यह भी पढ़े - भिलाई : कॉलेज छात्र के घर में घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर प्राणघातक हमला , छात्र गंभीर रूप से घायल

