भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पाटन में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया. यहां गुजरा गांव के सरपंच के बाड़े में बंधी 75 भेड़-बकरियां कोई चुरा ले गया. सरपंच की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
यह भी पढ़े - ट्युशन ने घर वापस लौट रही 6 साल की बच्ची के साथ 11 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म , बच्ची की हालत नाजुक....
सरपंच पीतांबर पटेल के अनुसार वह खेती के अलावा बकरी और भेड़ भी पालते हैं। कुल मिलाकर उसके पास 75 भेड़-बकरियाँ थीं। उन्हें चराने के लिए एक चरवाहे को भी काम पर रखा है।
उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को उनका चरवाहा विजी ठाकुर हर दिन की तरह भेड़-बकरियां चराने निकला था. वह शाम 5 बजे आया और सभी जानवरों को बाड़े में बांध कर अपने घर चला गया|
रात को सरपंच का परिवार भी सो गया और जब सुबह उठे तो चरवाहे ने उन्हें बताया कि बाड़े में एक भी भेड़ या बकरी नहीं है|
चरवाहा रोज सुबह झाड़ू लगाने आता था।सरपंच ने बताया कि उनका चरवाहा ठाकुर रोज सुबह बाड़े में झाड़ू लगाने आता है। रविवार 7 अप्रैल की सुबह भी वह झाड़ू लगाने आया था। उसने देखा कि वहाँ एक भी जानवर नहीं था। इससे वह सकते में आ गये| उन्होंने तुरंत मुझे इसकी जानकारी दी.
सरपंच के मुताबिक इसकी कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा है. जब जानवर कहीं नहीं मिले तो पाटन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

