भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कहते है जब व्यक्ति प्यार में होता है तो वह जाति , धर्म , उम्र किसी चीज की भी परवाह नहीं करता | ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के एक छोटे से गांव मगरिया में उजागर हुई। जहां एक 34 साल की महिला 80 साल के बुजुर्ग को अपना दिल दे बैठी|
यह भी पढ़े - स्कूल में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले शराबी शिक्षक को डीईओ ने किया बर्खास्त...
बुजुर्ग को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल है और उनकी रील्स अक्सर ऑनलाइन पोस्ट की जाती हैं। 34 साल की एक महिला इंस्टाग्राम पर जब एक बुजुर्ग आदमी के वीडियो देखा करती थी जिसके बाद उसको उस आदमी से प्यार हो गया और उसने उसके साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।
बुजुर्ग के प्यार में अभिभूत महिला दुनिया, समाज और जिम्मेदारियों को छोड़कर उस आदमी से शादी करने सब कुछ छोड़ कर चली आई| 80 साल के दूल्हे और 34 साल की दुल्हन की शादी आज चर्चा का विषय बनी हुई है।
80 साल के बलराम करीब दो साल पहले गंभीर अवसाद से पीड़ित हो गए थे। बेलराम का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं और अलग-अलग रह रहे हैं। एक दिन अचानक बलराम की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई और बलराम पर कर्ज हो गया।
उनकी पत्नी की मृत्यु, उनके कर्ज और अकेलेपन ने उन पर बहुत बुरा प्रभाव डाला, वह बीमार हो गए और बिस्तर पर पड़ गए। बाद में गांव का ही युवक विष्णु गुर्जर उसका दोस्त बन गया। और उसे तनाव से बाहर निकाला। बलराम अपने युवा मित्र विष्णु गुर्जर के साथ गाँव में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते थे। उसकी हालत देखकर विष्णु उसे अपने होटल में ले गए और एक दिन उसके साथ हंसी मज़ाक में रील बना लिया |
यह रील गांव में मशहूर हो गई. इसके बाद विष्णु ने बलराम से और भी रील बनवाईं। रीलें धीरे-धीरे वायरल हो गईं और गांव के सभी लोग उनके साथ हंसी-मजाक करने लगे। अब बलराम ने एक खुशहाल जिंदगी शुरू कर दी है और विष्णु और बलराम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं और उनके हजारों फॉलोअर्स हो गए हैं।
पत्नी की मौत के बाद बलराम ने अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताया करते थे। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से शीला इंगले से मिला। वह अमरावती, महाराष्ट्र में रहती थी और उनकी उम्र से आधी है। दोनों बातें करने लगे और धीरे धीरे उनकी बातचीत प्यार में बदल गई.
प्यार इतना बढ़ा कि शीला महाराष्ट्र से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर बालूराम के पास पहुंच गईं. सोमवार 1 अप्रैल को दोनों सुसनेर पहुंचे और कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उन्होंने कोर्ट परिसर में बने मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली और जीवन भर साथ रहने की कसम भी खाई। दोनों अपनी शादी से बेहद खुश हैं और इन्हें मिलवाने वाले विष्णु गुर्जर भी इस प्रेम कहानी से बेहद खुश हैं|
यह भी पढ़े - सनसनीखेज मामला : अज्ञात युवक का शव नर्सरी में पेड़ से लटका हुआ मिला, जाँच में जुटी पुलिस....
यह भी पढ़े - भिलाई में मोर्निग वाक पर निकली बुजुर्ग महिला हुई चेन स्नेचिंग की शिकार , आरोपी की तस्वीर CCTV में कैद...
यह भी पढ़े - महतारी योजना की दूसरी क़िस्त को लेकर मंत्री रजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी , जानिए कब मिलेगी राशि..
यह भी पढ़े - CG : कक्षा 7 और 6 के दो बच्चो ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , घरवालों की डांट से थे दोनों नाराज .....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

