भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग रायगढ़ के पतरापाली इलाके में दो सगी बहनों के बीच खाना बनाने को लेकर मामूली विवाद हो गया और जब बड़ी बहन खाना बनाने के बाद सो रही थी तो इसी क्रम में छोटी बहन ने सो रही बहन पर सिलबट्टे के पत्थर से हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया|
आरोपी छोटी बहन अब पुलिस की हिरासत में है. उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. इस संबंध में कोतरा यातायात पुलिस थाना अधीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि पतरापाली गांव में रहने वाले एक परिवार की दो बहनों के बीच घर में आपसी स्नेह और माता-पिता के प्यार को लेकर लगातार विवाद होता रहता था और बीती रात दोनों बहनों के बीच खाना बनाने को लेकर फिर से विवाद हो गया|
यह भी पढ़े - मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा - मै ऐसे दलदल में हूं कि इससे निकलना मुश्किल और लगा ली फांसी...
फिर बहस इतनी बढ़ गई कि छोटी बहन ने बड़ी बहन के साथ विवाद कर लिया| जब खाना बन गया तो उसकी बड़ी बहन ने उसे खाना खाने के लिए कहा, लेकिन कल रात करीब 10 बजे जब 24 साल की बड़ी बहन सो रही थी तो वह अचानक छोटी बहन उसके पास जाकर
घर में रखे सिलबट्टे से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय बहन की कुछ समय बाद मौत हो गयी| पूरी घटना की सूचना कोतरा रोड पुलिस स्टेशन को दी गई है और मौके पर पहुंचकर पुलिस को जांच के लिए कई सुराग मिले हैं। कोतरा रोड थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है|
बताया जाता है कि दोनों बहनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आरोपी नेहा ने बताया कि उनका परिवार बड़ी बहन रंजीता को ज्यादा प्यार करता था और हमेशा उनका साथ देता था, इसलिए वह हमेशा दुखी रहती थीं। उन्हें घर पर किसी से कोई सहयोग नहीं मिला।
साथ ही बीती रात खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद परिवार वालों ने उसकी बड़ी बहन का साथ दिया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर हत्या कर दी. उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से सिलबट्टे का पत्थर और अन्य साक्ष्य बरामद किये गये हैं|
यह भी पढ़े - CG : धोखा देकर शादी कर रहा था युवक , दुल्हन के घर आ धमकी गर्भवती प्रेमिका फिर जमकर हुआ बवाल , बैरंग लौटी बारात....
यह भी पढ़े - गश्त के दौरान दुर्घटनावश रायफल से चली गोली, डीआरजी के एक जवान की मौत एक घायल...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

