भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर क्षेत्र में कुछ दिन एक महिला डॉक्टर द्वारा उसकी मां के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था | इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला डॉक्टर का अपने पति के दोस्त के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे | कथित प्रेमी उसके साथ मार पीट भी करता था |जिसके बाद महिला डॉक्टर ने अपने बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी। मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी पुलिस थाना इलाके की है|
यह भी पढ़े - दुर्ग ब्रेकिंग : दो पुलिस आरक्षकों पर दो भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप
गौरतलब है की 11 मार्च को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सरकंडा अशोक नगर निवासी पूजा चौरसिया कौशिक की लाश उसकी मां के घर पर लटकी हुई मिली। 12 मार्च को, मृतका की मां रीता चौरसिया जो संयुक्त राज्य अमेरिका से लौटीं, ने हत्या का मामला बताकर जांच की मांग की थी|
जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सूरज पांडे उर्फ सरकंडा अशोकनगर रघु विहार कलानी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उस वक्त उसने पुलिस को बताया कि उसकी मृतका से दोस्ती थी. इसके बाद उसने खुद को उससे दूर कर लिया और घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर बहस हुई।
इसी कारण से डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच के परिणामस्वरूप, पुलिस ने धारा 306 के तहत सूरज पांडे को गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध सूरज एक जिम चलाता है और रियल एस्टेट उद्योग से भी जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : अपराध कर लम्बे समय से भिलाई में छिपकर रह रहे आरोपी को उतराखंड की पुलिस ने किया गिरफ्तार.
यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : कांग्रेस नेत्री के साथ हुई 56 लाख की ठगी , रकम दुगुना करने का लालच देकर
यह भी पढ़े - दुर्ग ब्रेकिंग : नाकेबंदी के दौरान पुलिसकर्मी को कार चालक ने रॉड से पीटा फिर
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|


