छावनी केमिकल फक्ट्री अग्निकांड में हुआ बड़ा खुलासा , सुरक्षा उपायों को अनदेखा कर बिना लाईसेंस के चलाया जा रहा था उद्योग , कलेक्टर ने संचालक को जारी किया नोटिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नंदिनी रोड पर एसीसी प्लांट के पास जेएमडी इंडस्ट्री में  कुछ दिन पहले भीषण आग लग गई थी| इससे एक टैंकर और दो ट्रक समेत करोड़ो रुपये का केमिकल जल गया। मिडिया रिपोर्ट्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक जांच में पता चला कि उद्योग बिना लाइसेंस के चल रहा था। 


यह भी पढ़े अनोखा मामला : घर से गायब हो जाती थी लड़कियों और महिलओं के अंतः वस्त्र , मामला पुलिस तक गया , पुलिस ने निजी वस्त्र चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार...

जिसके बाद अब दुर्ग कलेक्टर ऋचा  प्रकाश चौधरी ने जेएमडी इंडस्ट्रीज छावनी संचालक को कारण बताओ नोटिस दाखिल किया है।

जानकारी के मुताबिक, पेंट में उपयोग होने वाली केमिकल सप्लाई करने वाली जेएमडी इंडस्ट्री कंपनी में 1 अप्रैल को आग लगी थी. तीन अलग-अलग टीमों ने मामले की जांच की|

यह भी पढ़ेCG ब्रेकिंग : नाबालिग के हाथो में थमा दी स्टेयरिंग ,बच्चो की जान पर बन आई , बच्चो को ले जा रही स्कूली वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त ,7 बच्चे घायल...

उद्योग विभाग, व्यावसायिक सुरक्षा एवं  अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से इन्वेस्टीगेशन रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी।वहीँ दुर्ग औद्योगिक केंद्र के जिला प्रबंधक सुमन एक्का ने कहा कि उद्यमी ने अभी तक उत्पादन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं किया है। 

इस कारण अनुमति नहीं मिली और वे बिना अनुमति के उद्योग चलाने लगे। इसका सत्यापन किया जा रहा है|स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के आशुतोष पांडे का कहना है कि औद्योगिक स्थल पर फेंका गया थिनर (रासायनिक घोल) ज्वलनशील पदार्थ था। 

निकासी के दौरान अर्थिंग का उपयोग नहीं किया गया। अर्थिंग की कमी के कारण चिंगारी उठी और आग लग गई। लापरवाही के कारण यह घटना घटी. इस मामले की जांच जारी है|

यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : नाले में मिली 25-30 साल के युवक की सड़ी गली लाश , इलाके में फैली दहशत...

फायर चीफ नागेंद्र सिंह का कहना है कि जिस स्थान पर केमिकल डाला गया था, वहां उचित अर्थिंग नहीं थी। ऐसी ही लापरवाही के कारण चिंगारी भड़की और टैंकर में आग लग गई. हालाँकि राहत यह है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

जेएमडी उद्योग भिलाई में आग लगने वाले केमिकल वाले टैंकर को गुजरात लाया गया। इसमें करीब 40 हजार लीटर अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ था। टैंक से रसायन निकालते समय, अर्थिंग प्रदान की जानी चाहिए।

 आग के खतरे से बचने के लिए लेकिन  उपाय संचालन कंपनी द्वारा संपन्न नहीं किया गया था।उद्योग चालक ने कुछ समय पहले करीब एक एकड़ जमीन उद्योग के नाम आवंटित कर दी। 

उद्योग खोलने के लिए उन्हें लाइसेंस या प्रोडक्शन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने की आवश्यकता जरुरी नहीं समझी। वह खाली जमीन पर भवन निर्माण कर अवैध रूप से उद्योग का संचालन करने लगे| नियमों के मुताबिक केमिकल प्रोडक्शन बनाने से पहले 7 से 8 विभागों से एनओसी लेना जरूरी होता है|

यह भी पढ़े भिलाई ब्रेकिंग : कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर शरारती तत्वों द्वारा फेंक दिया गया मलबा , कॉलोनीवासियों के लिए बन रहा है मुसीबत, 

यह भी पढ़े - 62 की महिला और 32 का युवक , शादी करने पहुंचे कलेक्टोरेट , पर नहीं बढ़ पायी बात आगे जानिये क्यों ?

यह भी पढ़े CG ब्रेकिंग : 14 साल की छात्रा को बस कंडक्टर ने अगवा कर , 15 दिनों तक किया दुष्कर्म , पुलिस से बचने ठिकाना बदलता रहा आरोपी ...

यह भी पढ़े - रायपुर ब्रेकिंग :राजधानी में भीड़ ने थाने में किया जमकर हंगामा , अपराधी को छुड़ाने के लिए मचाया हंगामा , पुलिस को कही देख लेने की बात...

यह भी पढ़े मौसम अपडेट : दुर्ग , भिलाई समेत प्रदेश के 11 जिलो में बारिश होने की संभावना , मौसम विभाग ने तेज आंधी तूफ़ान होने का अलर्ट किया जारी..

यह भी पढ़े भिलाई ब्रेकिंग : प्यार के जाल में फंसा कर नाबालिग को सूरत लेकर भागा युवक फिर किया दुष्कर्म , आरोपी को पुलिस ने किया सूरत से गिरफ्तार नाबालिग को परिवार को सौंपा...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu