रायपुर में बुजुर्ग महिला की जली हुई मिली लाश , हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर के खरोरा में 65 साल की एक महिला की जिंदा जलाकर मौत होने का मामला सामने आया है| महिला का अधजला शव जमीन पर पड़ा मिला। जिस बिस्तर पर वह सोई थी वह भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। 


यह भी पढ़े -विधायक रिकेश सेन का बड़ा बयान - कोई भी नाई चरण दास महंत के बाल नहीं कटेगा और न ही उनकी दाढ़ी बनाएगा, पढ़े क्यों कहा...

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खरोरा पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 9 बजे बाना गांव में एक घर से धुआं निकलने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची| घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी| गांव के लोगों ने बताया कि आग से एक महिला की मौत हो गयी|

 पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो वहां बुजुर्ग महिला बिशबाशा बाई साहू (65 वर्ष) का अधजला शव पड़ा हुआ था. बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला का बेटा टीकाराम साहू सुबह करीब 10.30 बजे अपनी मां को छोड़कर दूसरे गांव चला गया| परिवार का वहां भी घर है, इसलिए वह वहीं रुक गया। 

पुलिस इस संबंध में ग्रामीणों और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। 

घर में आग कैसे लगी इसकी भी जांच चल रही है. यह हत्या है या हादसा, दोनों पक्षों पर जांच चल रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया।जिसके बाद हत्या के कारणों का खुलासा हो पायेगा |

यह भी पढ़े दुर्ग : 6 साल की बच्ची के साथ रेप , KG -2 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ चॉकलेट का लालच देकर चचेरे भाई ने दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम , आरोपी गिरफ्तार...

यह भी पढ़े - शराबी बहन की हत्या कर भाई ने साक्ष्य छुपाने शव को घर में दफना कर ऊपर से कर दिया प्लास्टर , 19 दिन लाश के साथ उसी कमरे में रहा , जानिए मामला...

यह भी पढ़े - दुर्ग : गर्दन पर चाक़ू टिकाकर UPI से 44 हजार ट्रान्सफर किये , साथ ही दूकानदार के गल्ले से नगद , मोबाइल फोन भी ले लिया और कहा -पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे...

यह भी पढ़े - PM विवादित बयान के विरोध में उतरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने चरणदास महंत का बंगला घेरा...

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu