भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई-3 थाना अंतर्गत सड़क पर थूकने को लेकर दो मोटरसाइकिल सवार आपस में भिड़ गए। थूक के छींटा आने को लेकर बाइक के पीछे चल रहे दुसरे बाइक सवार ने हेलमेट से मारपीट कर पीड़ित की उंगलियाँ तोड़ दी| शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 294, 323, 341, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक फरीद नगर निवासी आसिफ अख्तर अंसारी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है. याचिकाकर्ता के अनुसार, वह तेलीबान्धा, रायपुर में वाटर ट्रीटमेंट का कार्य फ्लूड टेक्नोलॉजी में काम कार्यरत हैं।
शनिवार की सुबह भी वह रायपुर जाने के लिए अपनी बाइक (सीजी 07 एयू 2010) से घर से निकला था। दुर्ग से रायपुर जाने वह सिरसा गेट चौक पर पहुंचे।
यह भी पढ़े - गर्लफ्रेंड से शादी करने हैवान पति ने धोखे से दिया तलाक विरोध करने पर बंधक बनकर किया अप्राकृतिक कृत्य
उसी समय सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक मोटरसाइकिल (सीजी 07 सीआर 3322) का चालक पीछे से आया और अपनी मोटरसाइकिल रोक दी। आते ही वह रोड पर थूकने को लेकर विवाद करने लगा।उसने कहा कि सड़क पर थूकने से उसपर छींटे पड़े है |
फिर झगड़ा शुरू कर उससे हाथापाई शुरू कर दी| उस पर हेलमेट से हमला कर दिया और उसकी उंगलियाँ तोड़ दी |पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

