भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : चुनाव प्रचार के दौरान, चाहे वे जनता का प्रतिनिधित्व करें या उम्मीदवारों का, उन्हें अलग-अलग रंगों में देखा जा सकता है। इसको लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं. ऐसा ही कुछ मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खड़गवां इलाके में देखने को मिला. जिस इलाके में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ट्रैक्टर चलाते दिखे|
ट्रैक्टर पर उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व योग समिति अध्यक्ष संजय अग्रवाल और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो भी थे|
दरअसल, खड़गवां के शिबपुर बाजार में बीजेपी की एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई थी. वहां पहुंचने के लिए मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल और मंत्री ओपी चौधरी लग्जरी वातानुकूलित कार से निकले पर बाद में ट्रैक्टर पर सवार हो गये|
मंत्री श्याम बिहारी ट्रैक्टर चलाना जानते हैं और पहले खेती-किसानी का काम कर चुके हैं। इस बीच, उन्होंने देवाडाँड़ से शिबपुर बाजार तक अपना ट्रैक्टर खुद चलाया। उनके पीछे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बाइक से चलते हुए नारे लगा रहे थे | दोनों मंत्रियो को ट्रैक्टर पर सवार होकर शिबपुर बाजार में दाखिल होते लोग उन्हें देखते रहे|
यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : नाले में मिली 25-30 साल के युवक की सड़ी गली लाश , इलाके में फैली दहशत...
यह भी पढ़े - 62 की महिला और 32 का युवक , शादी करने पहुंचे कलेक्टोरेट , पर नहीं बढ़ पायी बात आगे जानिये क्यों ?

