आदतन अपराधी ने युवती का रास्ता रोका दुपट्टा खींचा , दुष्कर्म करने और जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में बदमाश ने युवती को दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दी। नशे की हालत में आरोपी ने वहां से गुजर रही एक युवती का दुपट्टा खींच लिया|


यह भी पढ़ेप्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में आया नया मोड़ , परिजनों के अनुसार बंधको से बचने बिल्डिंग से नीचे कूदा था विपिन...

फिर उसने उसके साथ गाली गलौज कर बद्तमीजी करने लगा | इस अपराधी के खिलाफ आरंग थाने में ही 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है|

1 अप्रैल को पीड़िता ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने फार्म में कम कर शाम करीब 5:30 बजे घर लौट रही थी. उनके साथ एक और महिला मौजूद थी. उसी समय आरोपी गिरधारी पटेल शराब के नशे में धुत्त होकर समिया माता मंदिर के पास पहुंचा |

गिरधारी ने महिला और पीड़िता का रास्ता रोक लिया. पहले तो उसने भद्दी-भद्दी गालियां दीं। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पास आकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

आरोपी यहीं नहीं रुका. हद तो तब हो गई जब उसने पीड़िता का दुपट्टा भी खींच लिया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही| घर आकर अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी| इसके बाद परिजन आरंग थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गिरधारी पटेल की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिर, अदालत के फैसले से, उसे जेल भेज दिया गया। 

आरोपी आरंग का चर्चित आदतन अपराधी है| उसके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

यह भी पढ़े - BJP का कार्टून वार: जारी किया कार्टून , कांग्रेस नेता शिव डहरिया को मरीज बनाकर डॉक्टर के पास भेजा, देखे...

यह भी पढ़े भिलाई : ग्वालियर की महिला से CBI और ED का डर दिखाकर 51 लाखों की ठगी करने वाला भिलाई से गिरफ्तार...

यह भी पढ़े विवाद में बीच बचाव करने आई महिला के साथ युवक ने की अश्लील हरकत , महिला के कपड़े उतारने कि कोशिश की , आरोपी गिरफ्तार....

यह भी पढ़े भूपेश बघेल को मानहानि का नोटिस जारी , स्लीपर सेल वाले बयान पर अरुण सिसोदिया ने कहा - पूर्व CM सार्वंजनिक रूप से माफ़ी मांगे या कानूनी कार्यवाई के लिए तैयार रहे.....


https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu