भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ के पेंड्रा-अनूपुर रेल मार्ग पर जैतहरी रेलवे स्टेशन के लेवल क्रॉसिंग पर हुई। तभी एक कार रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गयी. इसके बाद कार कुछ देर तक ट्रेन से घसीटते रही और फिर ट्रैक के किनारे पर पलट गई।
इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज अनुपुर अस्पताल किया जा रहा है|
जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा रोड-अनूपपुर रेलवे लाइन पर जैतहरी रेलवे स्टेशन के समपार फाटक से अनूपपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर तेज गति से आ रही हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई। ट्रेन से टकराने के बाद कार कुछ देर तक घिसटती रही जब तक कि वह ट्रैक के किनारे पर पलट नहीं गई।
हादसा ऐसे हुआ कि कार ट्रेन से टकराकर गिर गई. कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी और आरपीएफ की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुपुर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना का असर ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा।
फाटक टूटने के कारण ट्रेने करीब 1 घंटा 30 मिनट तक रुकी रही. गेट बंद होने के कारण गेट के दोनों ओर कारों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में यात्रियों को भी परेशानियों से जूझना पड़ा। फिलहाल जीआरपी पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है|
यह भी पढ़े - अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर रेलवे की महिला अफसर ने की आत्महत्या...
यह भी पढ़े - भिलाई : खड़ी कार में लगी आग , कचरे को जलाने लगायी गयी थी आग , आग की लौ कार तक पहुंची और कार जलकर हुई ख़ाक...
यह भी पढ़े - शमशान में पूजा करवाई , तान्त्रिक ने कहा - यहाँ नोटों की बारिश होगी और सेल्स ऑफिसर से ठग लिए लाखो रूपये, मामला दर्ज...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

