भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में बिना लाइसेंस ड्राइविंग स्कूल संचालित करने का मामला सामना आया है| इस मामले में परिवहन विभाग से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई|
दुर्ग नगर परिवहन विभाग को शिकायत मिली है कि दुर्ग जिला मुख्यालय से महज 8 किमी दूर नेवई थाने के सामने साहू ड्राइविंग स्कूल नाम से ड्राइविंग स्कूल संचालित हो रहा है. चंदखुरी निवासी संचालक आशीष साहू के पास ड्राइविंग स्कूल संचालित करने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है।
इस शिकायत के मुताबिक साहू अपने घर में ड्राइविंग स्कूल की जॉब की आड़ में ड्राइविंग स्कूल चलाता है. जब इस बारे में ड्राइविंग स्कूल संचालक आशीष साहू से बात की तो उन्होंने बताया कि वह दूसरे लोगों के ड्राइविंग स्कूल में काम करते थे. फिर उन्होंने अपना ड्राइविंग स्कूल खोला|
वह 6 महीने से ड्राइविंग स्कूल चला रहे है। वहीं शिकायतकर्ता का दावा है कि साहू दो-तीन साल से ड्राइविंग स्कूल चला रहा है| हालाँकि इस मामले में इस मामले में दुर्ग आरटीओ अधिकारी एसएल लकड़ा का कहना है कि, शिकायत के आधार पर टीम बनाकर जांच की जाएगी दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाई की जाएगी |
यह भी पढ़े - BJP का कार्टून वार: जारी किया कार्टून , कांग्रेस नेता शिव डहरिया को मरीज बनाकर डॉक्टर के पास भेजा, देखे...
यह भी पढ़े - भिलाई : ग्वालियर की महिला से CBI और ED का डर दिखाकर 51 लाखों की ठगी करने वाला भिलाई से गिरफ्तार...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

