CG : साल में 3 बार रंग बदलने वाला चर्चित शिवलिंग हुआ चोरी , रात के अँधेरे में बेशकीमती सफेद शिवलिंग उठा ले गए चोर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर ,  जिले के ओहार गांव स्थित गतेश्वर नाथ मंदिर से शिवलिंग चोरी का मामला सामने आया है. कल शाम अज्ञात चोरों ने गांव के गतवा तालाब के पास स्थित सफेद संगमरमर का शिवलिंग पत्थर चुरा लिया। 


यह भी पढ़े -लिव इन प्रेमी ने युवती को मारकर सूटकेस में भरा शव और जंगल में छोड़ा , 3 महीने बाद युवती की क्षत विक्षत लाश सूटकेस से बरामद...

ताला तोड़कर मंदिर में घुसे चोरों ने  बेशकीमती मूर्ति चुराई और लेकिन दानपेटी से पैसे चोरी नहीं किये | बता दे की घटना के बाद अज्ञात चोर फरार हो गये|

 घटना की चोरी की जानकारी गांववासियों को सुबह हुई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है|

यह भी पढ़े - CG : सेक्सटॉर्शन मामले में फंसा कर दो लोगों से 25 लाख वसूले , मुख्य आरोपी फरार , आरोपियों को ढूंढने पुलिस की 5 टीम लगाई गई...

यह भी पढ़े - बिल्डर से 200 करोड़ की जबरन वसूली करने वाले दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज...

जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी क्षेत्र के ओहार गांव में एक ''गतवा'' तालाब है. इसके तट पर स्थित गतेश्वर महादेव का शिवलिंग, काले ग्रेनाइट जलहरी में सफेद संगमरमर का शिवलिंग सहित कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया।

 सुबह जब ग्रामीण स्नान-पूजन कर मंदिर पहुंचे तो देखा कि जलहरी के ऊपर का शिवलिंग गायब है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी फोरेंसिक और एक डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल जांच जारी है

गांव के निवासियों ने बताया कि गांव में ही खुदाई के दौरान जमीन से काले ग्रेनाइट से बनी जलहरी मिली थी. इसके ऊपर सफेद संगमरमर का शिवलिंग स्थापित था।

यह भी पढ़े भिलाई : हत्या के आरोपी का इतना खौफ वह युवक को बेहोश होते तक पीटता रहा , लोग डर से बाहर नहीं निकले , युवक की हालत गंभीर , किसी ने नहीं दर्ज करवाई शिकायत...

 1947 में भारत के स्वतंत्र होने के बाद स्वर्गीय कपिल नाथ पांडे मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट से इस शिवलिंग को लाए थे। लगभग पाँच वर्षों से माघ की पूर्णिमा के दिन ओहर गाँव में मेला लगता है। गतेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना के बाद मेले की शुरुआत होती है।

ग्रामीणों ने बताया कि गतेश्व नाथ शिवलिंग का आकार धीरे-धीरे बढ़ रहा था। यह साल में तीन बार रंग बदलता था। जिस मंदिर से शिवलिंग चोरी हुआ, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे ख़राब हो अगये है|

यह भी पढ़े -आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम हो जायेंगे कम , जानिये सरकार ने कितने की दी है छुट...

जब पुलिस ने गांव के एक घर के सुरक्षा कैमरे की जांच की, तो उन्हें पता चला कि रात करीब 1.40 बजे दो लोगों को मोटर साइकिल पर देखा गया था। जो टोपी पहने हुए थे| और मुंह को कपड़े से कवर किये हुए है| आशंका है कि उसी व्यक्ति ने शिवलिंग चुराई होगी|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu