भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की फोटो को एडिट कर भगवान की तरह पेश कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इसमें महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें भी हैं। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|
यह भी पढ़े - दुर्ग की महिला के साथ गैंगरेप, पति के दोस्तों ने नशीला पदार्थ मिलकर बेहोशी की हालत में महिला की आबरू लूटी...मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य धनंजय गोस्वामी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सूर्या कश्यप नाम के युवक की पहचान से आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित की गई थी.
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की फोटो को एडिट कर भगवान का रूप दिया गया है. उनके बीच एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीर भी लगाई गई थी| इस तस्वीर में हम उस युवक की ईश्वर के प्रति नफरत देख रहे हैं।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है |
धनंजय गोस्वामी ने कहा कि इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. सूर्य कश्यप पहले भी देवी-देवताओं की आहात करने वाली फोटो को प्रसारित किया है| उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 153ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस साइबर सेल ने कार्यवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
धनंजय गोस्वामी ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक की कई कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें थीं|उन्होंने कहा कि एक तरफ दुनिया भर से लोग राम के शरण लेने आते हैं. वहीं, कांग्रेसी मानसिकता वाले लोग राजनीति से प्रेरित होकर देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं. उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी कर कड़ी सजा देने की मांग की|
यह भी पढ़े - भगवान राम के तस्वीर वाली प्लेट में बिरयानी बेच रहा था शख्स , लोगों में गुस्सा , पुलिस ने किया गिरफ्तार...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

