भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के मुजफ्फरपुर में हैवानियत का एक मामला सामने आया है| जहाँ एक गर्भवती कर्जदार से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. साहूकार ने कहा कि अगर वह उसे खुश कर देगी तो वह ब्याज की रकम माफ कर देगा। इसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। उसने उसके कपड़े फाड़ दिये. वह उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूने लगा. महिला ने विरोध किया. इसके बाद आरोपी ने उसके पेट पर बुलेट गाड़ी चढ़ा दी। जिस गांव की बात हो रही है वह पानापुरा थाना क्षेत्र में है. जहां कर्जदार के साथ शर्मनाक हरकत की गई.
यह भी पढ़े - PM मोदी की कुल संपत्ति जानकर रह जायेंगे हैरान , न घर, जमीन , न गाड़ी केवल 52,000 नगद....
इस घटना को लेकर पीड़िता ने पानापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पीड़ित ने गांव के एक साहूकार से एक हजार रुपये कर्ज लिया था. एफआईआर में उसने पुलिस को बताया कि वह घर से काम करती है। इसी बीच अचानक एक साहूकार घर में आ गया।
बताया गया कि एक हजार में से दो हजार रुपये लौटा दिये गये हैं और ब्याज का इंतजार है. अगर तुम मुझे खुश कर दो तो कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा| जब उसने महिला को अकेला पाया तो उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने उसके कपड़े फाड़ दिये| वह उसके सामने गिड़गीड़ाती रही लेकिन उसकी क्रूरता कम नहीं हुई|
यह भी पढ़े - दुर्ग शिवनाथ नदी में मिला कारोबारी का शव , 3 दिन से घर से लापता था युवक , नशे का था आदी.....
महिला ने अपनी इज्जत बचाते हुए विरोध किया. इसके बाद साहूकार ने पहले उसे घर से बाहर खींच लिया और गर्भवती महिला के पेट पर अपनी बाइक चढ़ाने से पहले उसे बेरहमी से पीटा। जब दो साल का मासूम अपनी पिटती मां से चिपक गया तो उसने उसे पकड़कर पटक दिया। महिला का गर्भपात हो गया और वह फर्श पर बेहोश पड़ी रह गई।
यह भी पढ़े - बस में कपल का खुल्लम खुल्ला प्यार , रोमांस करते विडियो हुआ वायरल , मचा दी इंटरनेट पर सनसनी ,विडियो देखे....
आवाज सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गये. इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों ने महिला को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. इलाज के बाद महिला ने पानापुर ओपी में FIR दर्ज करायी है|
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : CG में कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलवारो द्वारा गोली मारकर हत्या.....
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

