भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है| सोमवार को चिचोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पम्प मैनेजर से लाखो रुपये की लूट की घटना हुई है| बताया जा रहा है कि मैनेजर पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया है|
निगरानी कैमरे के फुटेज में एक सफेद कार दिखाई दे रही है। पुलिस ने नेशनल हाईवे के अलावा आसपास की मुख्य सड़कें में नाकेबंद कर दीं है| लूट की घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हुई जब मैनेजर पेट्रोल पम्प की रकम जमा करने के लिए बाइक से राजनांदगांव आ रहा था|
पीछे से आ रही कार में तीन लोगों ने मैनेजर पर हमला किया और उनके बैग में रखे 14 लाख से ज्यादा रुपये लेकर फरार हो गए| दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है|आईजी दीपक झा ने पूरे मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए है|
मामले की जानकारी पाते ही डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरतलाव में संचालित मारुति फ्यूल के मैनेजर राजाराम विश्नोई बैंक में पैसे जमा करने के लिए 14 लाख रु. लेकर अपनी बाइक से राजनांदगांव के लिए निकले थे।
इसी दौरान चिचोला से लगभग 5 किमी दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच बायोडीजल पंप पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रही ब्रेजा कार में सवार तीन लोगों ने मैनेजर पर हमला कर दिया और उसकी बैग में रखे 14 लाख से ज्यादा रुपये लेकर फरार हो गए. इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा आसपास की प्रमुख सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

