भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, 20 माह पुराने हत्या के एक मामले में छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| ठीक 20 महीने पहले कैंप 2 मछली बाजार में एक खून से लथपथ व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के सीने में भारी पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गयी थी| इस मामले में करीब 20 महीने बाद हत्यारे के भिलाई पहुंचने पर छावनी पुलिस ने उसे धर दबोचा|
बता दे की बुधवार, 1 सितंबर, 2022 को कैंप 2 मछली बाजार में एक आदमी का खून से लथपथ शव मिला। सुबह शव देखते ही सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मोहम्मद फिरोज (49) के रूप में की।
आसपास के लोगों ने बताया कि फिरोज मजदूरी करता था और अक्सर यहीं चबूतरे पर सोता था। अब उसकी हत्या किसने और क्यों की, यह कोई नहीं जानता। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस ने शव का प्राथमिक परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में छावनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की|
जांच के दौरान पुलिस को पहेले मृतक के छोटे भाई पर शक हुआ| लेकिन पुलिस का शक गलत निकला| अब पुलिस के लिए आरोपी को ढूंढना एक मुश्किल काम बन गया| पुलिस को हत्या स्थल के आसपास के इलाके से कोई सीसीटीवी नहीं मिला जिस वजह से कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई|
जिससे जांच करना बहुत मुश्किल हो गया। काफी तलाश के बाद पुलिस को शहजाद (22) नाम के युवक के बारे में पता चला। घटना वाले दिन से ही शहजाद को किसी ने नहीं देखा | पुलिस को पता चला कि शहजाद अक्सर मृतक फिरोज के साथ उठा बैठा करता था|
इसके बाद पुलिस ने शहजाद की तलाश की। लेकिन पुलिस को यह पता नहीं चला कि शहजाद कहां गया| इस बीच, पुलिस को शहजाद के कोरबा में रहने की बात पता लगी| वहां तलाशी ली गई, लेकिन वह नहीं मिला। दरअसल, हत्याकांड के 20 महीने बाद मामला शांत होने पर शहजाद भिलाई लौटा था।
इस बीच, पुलिस को एक मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान शहजाद ने फिरोज की हत्या करने की बात कबूल कर ली और इसके पीछे की वजह भी बताई|जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी|
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो बताया की वह अक्सर फिरोज के साथ एक ही चबूतरे पर सोता था। चबूतरे पर सोने को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हो जाता था| मोहम्मद फिरोज अक्सर शहजाद को मां और बहन की गाली देता था|इससे तंग आकर शहजाद ने 31 अगस्त 2022 को फिरोज की हत्या कर दी |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

