भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जम्मू पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर तुंगी मोड़ अखुनूर इलाके में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। यहां यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 69 यात्री घायल हो गये. इनमें से 20 को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस और स्थानीय निवासियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और अखनूर अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश नंबर प्लेट वाली बस को जम्मू से शिवोखोड़ी डेम तक जाना था, जो कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर से सिर्फ 80 किमी दूर रियासी जिले के पौनी में स्थित है।
जानकारी के मुताबिक, बस का नंबर UP 86EC 4078 है. बस अखुनूर के टोंगी मोड़ में गहरी खाई में गिर गई. यह घटना उस समय घटी जब सामने से आ रही बस के कारण बस चालक इस तीखे मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठा. बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। लोग घटनास्थल के पास आ गये. पुलिस को भी सूचना दी गयी. तुरंत बचाव कार्य शुरू हुआ|
बस में 90 से ज्यादा यात्री सवार थे. एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा और अखनूर पुलिस थाने के प्रभारी तारिक अहमद घटनास्थल पर बचाव अभियान मे जुटे हैं। एसएसपी जम्मू और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।इधर, सर्कार द्वारा मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे

