कवासी लखमा ने ईवीएम में गड़बड़ी का लगाया आरोप ,वरिष्ठ अधिकारियों के बार-बार दौरे पर सवाल उठाया और कहा - चुनाव आयोग में दर्ज कराएंगे शिकायत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर, बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ईवीएम में गड़बड़ी का संदेह जताया है| उन्होंने सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के बार-बार दौरे पर सवाल उठाया और कहा कि वह चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे|


मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान के बाद प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो चूका है|जगदलपुर, बस्तर और चित्रकोट विधानसभा की ईवीएम को धरमपुर स्थित उद्यानिकी महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम में सील कर रख दिया गया है|

यह भी पढ़ेलव मैरिज में रोड़ा बन रहे पिता और भाई को रास्ते से हटाने बेटे ने गर्लफ्रेंड के साथ रची हत्या की खौफनाक साजिश , बॉयफ्रेंड के घर नर्स बनकर पहुंची युवती और...

इस बीच, जगदलपुर में पूर्व मंत्री और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कवासी लखमा ने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने ईवीएम से छेड़छाड़ करने के लिए जगदलपुर हॉर्टिकल्चर कॉलेज स्ट्रांग रूम में घुसने की कोशिश की| 

यह भी पढ़े - भिलाई : सेल्फी के चक्कर में जान से हाथ धो बैठा मजदूर , 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था मजदूर पैर फिसलकर नीचे गिरा और हो गयी मौत...

उन्होंने कहा कि सुरक्षा उपायों के बावजूद अधिकारियों का बार-बार दौरा संदेह उत्पन्न कर रहा है। कवासी लखमा ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे|

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता के हत्यारे भिलाई से गिरफ्तार , नारायणपुर में गोली मारकर की थी हत्या...

यह भी पढ़े - भिलाई क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा , बाइक से बहन के घर से वापस लौट रहे पति पत्नी और बेटे को वाहन ने मारी टक्कर , माँ -बेटे की मौत , पति घायल...

यह भी पढ़े सनकी पड़ोसी की करतूत ,आपसी विवाद में 3 महीने की बच्ची को मारी गोली , इसके पहले 2 दफा परिवार पर चल चुकी है गोली....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo