ब्रेकिंग : दुर्ग में युवक का मर्डर , शराब खरीदने को लेकर हुई बहस में आरोपी ने गर्दन पर चाक़ू मारकर शख्स को उतारा मौत के घाट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर दो लोगों के बीच जमकर बहस हुई. शराब खरीदने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इधर अधिक खून बहने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|


यह भी पढ़े - ब्रेकिंग : CG में हुआ ट्रिपल मर्डर , पति पत्नी और मासूम की बेरहमी से हत्या , ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में जुटी पुलिस...

घटना बुधवार शाम 8:40 से 9:00 बजे के बीच पुलगांव शराब भट्टी पर हुई. यहां काफी संख्या में लोग शराब खरीद रहे थे। इसी दौरान शराब खरीदने को लेकर प्रमोद साहू (45) का दूसरे युवक से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे से झगड़ने लगे। 

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता और उनके बीच हुए विवाद को सुलझा पाता, उनमें से एक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और प्रमोद की गर्दन पर वार कर दिया और भाग गए।

यह भी पढ़े ब्रेकिंग न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग, भिलाई समेत प्रदेशभर में 30 से ज्यादा जगहों पर EOW की रेड...

कुछ सेकेंड बाद लोगों ने प्रमोद को खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ देखा। लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग मोर्चरी में रखवा दिया गया|

यह भी पढ़ेब्रेकिंग न्यूज़ : CG में 10 वी -12 वी के नतीजे घोषित , महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12 वी में किया टॉप , 10 वी में जशपुर की सिमरन ने किया टॉप...

पुलगांव थाना पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान के लिए शराब दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. रात होने के कारण कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन प्रतिवादी को उसके कपड़ों और शक्ल से पहचाना जा सकता था। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo