रायपुर से फरार हुए कांग्रेस नेता को पुलिस ने मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार , नेता पर करोड़ो की जमीन हड़पने का मामला.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को रायपुर सिविल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आसिफ मेमन को मध्य प्रदेश के कान्हा किसली से गिरफ्तार किया गया है|बता दे कांग्रेस नेता करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के मामले में फरार हो गए थे। 

यह भी पढ़े - CG : नहा रही महिला का अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर कई महीनों तक किया रेप....

कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया| पीड़ित नूर बेगम ने पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज कराते हुए कहा कि कांग्रेस नेता से उनकी जान को खतरा है| वहीं, सप्तम अपर जिला न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने नूर बेगम के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आसिफ के नाम दर्ज बेशकीमती जमीन को शून्य घोषित कर दिया| आपको बता दें कि आसिफ मेमन यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष थे|

यह भी पढ़े - पार्किंग ठेकेदार हत्याकांड के तीन आरोपियों का जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया गया , फरार पूर्व पार्षद अजय दुबे व भतीजे को कोंडागांव से पकड़ा...

 कचना रोड ई-68, ऐश्वर्या किंगडम निवासी नूर बेगम (56) के पास मोवा में 0.704 हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन को खरीदने का सौदा 2018 में राजा तालाब निवासी पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ मेमन ने अपनी परिचित नूर बेगम से 3 करोड़ 9 लाख 76 हजार रुपए में किया था।

यह भी पढ़े -भीषण गर्मी के कारण बन्दर का बच्चा पेड़ से नीचे गिरकर हो गया बेहोश तभी देवदूत बनकर पहुँचे सिपाही ने बन्दर की बचाई जान , जानिए कैसे....

समझौते के मुताबिक 26 जून 2018 को जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आरोपी ने नूर बेगम को तय रकम के सात चेक दिए। जब इन्हें बैंक में जमा किया गया तो एक के बाद एक सभी सातों चेक बाउंस हो गए। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत की और उसने आसिफ से पूरी रकम मांगी|

यह भी पढ़े - बेबी केयर मे लगी आग 6 नवजात की हुई मौत , धुआं भर जाने से वहां अस्पताल में भर्ती ग्यारह बच्चों की हालत गंभीर जिनमे 6 की मौत,5 को रेस्क्यू किया गया.....

 लेकिन उसने देने से साफ इनकार कर दिया। नूर बेगम ने परेशान होकर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद रायपुर कोर्ट ने सिविल पुलिस को आरोपी कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था| मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था जिसे मध्यप्रदेश के कान्हा किसली से गिरफ्तार किया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo