भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है| ट्रेन में एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है| इस मामले में अज्ञात आरोपी खिलाफ शिकायत दर्ज की गयी है|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसैन ने गुरुवार को कहा कि ठाणे जीआरपी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 328 और 376 के तहत केस दर्ज की है। महिला के साथ यह घटना मार्च में में घटित हुई थी|
पुलिस के मुताबिक 10 मार्च को उत्तर प्रदेश जाने के लिए तुलसी एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ खिलाए जाने के बाद बेहोश होने के बाद पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने दावा किया कि यह घटना मुंबई के पास कुर्ला में लोकमान्य तिलक टर्मिनल से ट्रेन के रवाना होने और ठाणे रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचने के लगभग 40 मिनट बाद हुई।
पीड़िता ने घटना के 39 दिन बाद अप्रैल में मध्य प्रदेश में ग्वालियर जीआरपी से संपर्क किया और लगभग 21 दिन बाद मामला ठाणे को भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि लोकमानिया तिलक टर्मिनस से कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है और पुलिस ने तुलसी एक्सप्रेस और स्टेशन से प्रस्थान करने वाली दो ट्रेनों की बुकिंग सूची की एक साथ जांच की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेल फोन रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

